
सत्यम ग्राम न्यूज़, राजापाकर : विधुत उप केंद्र के कनीय विद्युत अभियंता ने अबैध तरिके से विधुत उपयोग करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने मीरपुर पताढ पंचायत में विद्युत चोरी करने वाले के विरूद्ध सराय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया है जिसमें कहा गया है कि छापामारी दल द्वारा भिन्न भिन्न जगहों पर छापामारी की गई।
दोपहर 2 बजे मीरपुर पताढ गांव के शंकर शर्मा पिता स्वर्गीय सत्यनारायण शर्मा के घरेलू परिसर में पहुंचा तो पाया कि उनके परिसर का विद्युत संबंध बकाया होने के कारण जनवरी 2024 को विच्छेद कर दिया गया था। उनके द्वारा बिना बकाया राशि जमा किए अवैध रूप से बिजली चोरी की जा रही थी जिससे नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन को घाटा उठाना पड़ा। पूर्व की बकाया राशि एवं वर्तमान फाइन की राशि कुल 50877 की आर्थिक क्षति हुई है।
वहीं इसी पंचायत की वीणा देवी पति उमाशंकर साह ग्राम मुकुंदपुर वार्ड नंबर 1 में छापामारी की गई। जिसमें छापामारी दल घरेलू परिसर पहुंचा तो पाया कि उनका का विद्युत संबंध बकाया होने के कारण नवंबर 2023 में विच्छेद कर दिया गया था। उनके द्वारा बिना बकाया राशि दिए अवैध रूप से बिजली उपयोग की जा रही थी। पूर्व के बकाया एवं वर्तमान का बकाया कुल राशि 9734 रुपए की क्षति पहुंची है।
आवेदन में उपरोक्त व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय विद्युत अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए कानूनी कार्रवाई करने की बात कही गई है। छापामारी दल में कनीय विद्युत अभियंता विक्रम कुमार सहित टेक्नीशियन उमाशंकर साह मानव बल विपिन कुमार एवं राजेश कुमार शामिल हैं।
ये भी पढ़े…
राजापाकर : बीएलओ को उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया गया प्रशस्ति पत्र।
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली