पंचायत समिति सदस्य की सड़क दुर्घटना में मौत गांव में शोक़ की लहर।

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर।बरांटी थाना क्षेत्र एवं हाजीपुर प्रखंड के बहुआरा पंचायत के वर्तमान पंचायत समिति सदस्य स्वर्गीय रामचंद्र राय के पुत्र विजय कुमार राय उम्र 32 वर्ष ग्राम रंदाहा निवासी की शुक्रवार की देर रात हाजीपुर महुआ मार्ग के बोतला चौक पर सड़क दुर्घटना में मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है।
मालूम हो कि विजय राय साधारण परिवार से आते थे। वे दो बार पंसस का चुनाव हारने के बाद इस बार पंचायत समिति का चुनाव जीतकर पंचायत समिति सदस्य बने थे।शव घर पर आते ही मां रो-रो कर बेहोश हो गई।
वहीं ग्रामीणों की भी काफी भीड़ जुट गई। इस दर्दनाक घटना से ग्रामीणों की भी आंखें डबडबा गई। सभी ने बताया कि विजय राय नेक दिल इंसान युवा समाजसेवी उभरते हुए समाज के सेवक थे।पंचायत स्तर पर लोगों की काफी मदद करते थे। विजय राय की पहली पत्नी से दो बच्चे हैं लेकिन पत्नी को कैंसर बीमारी हो गई थी जिसे उन्होंने पीजीआई लखनऊ में भी इलाज कराया था। इसी बीच मरने से पूर्व पत्नी को पता चला कि वह अब नहीं बचेगी तो उसने अपनी छोटी बहन से उसकी शादी करवा दी।
दूसरी पत्नी से उसके एक बच्चे हैं कुल तीन लड़के ही है कोई बच्ची नहीं है। सभी अभी छोटे छोटे ही हैं। दूसरी पत्नी की भी असामायिक निधन हो गया।उनके पिता स्वर्गीय रामचंद्र राय बिजली विभाग में अनुबंध के तौर पर कार्य करते थे। उनके परिवार में सिर्फ पीड़ित माता एवं उनके मात्र तीन पुत्र ही बचे हैं भाई में भी अकेले थे स्नातक तक पढ़ाई की थी।
पारिवारिक स्थिति घटना से खस्ताहाल हो गया है। स्थानीय चिकित्सक डॉक्टर गौरी शंकर यादव, भाकपा माले के प्रदेश अध्यक्ष विशेश्वर प्रसाद यादव संतोष कुमार सत्यनारायण राय धर्मेंद्र कुमार यादव एवं अनेक ग्रामीणों ने प्रशासन से स्वर्गीय विजय राय के परिजनों को 10 लाख रुपए मुआवजे की मांग की। ताकि उनके असहाय मां का भरण पोषण एवं परिवार में बच्चों शिक्षा एवं परवरिश हो सके।
ये भी पढ़े…
https://satyamgramnews.in/राजापाकर-बाबा-गणिनाथ-मंद/08/2024/31/18/37/18/satyamgramnewsrajapakar1/
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली