सत्यम ग्राम न्यूज़ ,राजापाकर : एसबीआई की शाखा द्वारा विभिन्न योजनाओं की चर्चा। भारतीय स्टेट बैंक की राजापाकर शाखा द्वारा बुधवार को कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें आए हुए ग्राहकों ग्रामीणों व आसपास के क्षेत्र से आए लोगों के बीच विभिन्न योजना के संबंध में जानकारी चर्चा की गई। विशेषकर सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाएं यथा डीएमजी पी एवं विश्वकर्मा योजना पीएम सुनिधि योजना एवं स्टैंड अप इंडिया जैसी योजनाओं की जानकारी दी गई।

लाभुकों के बीच स्वीकृत पत्र का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर आर ए सी सी हाजीपुर के मुख्य प्रबंधक राजेश कुमार प्रबंधक एवं जिला समन्वयक, राजापाकर शाखा के प्रबंधक जीतेंद्र कुमार उप प्रबंधक राजीव नंदन सहाय एवं अच्छी खासी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीण लाभुक ग्राहक आदि उपस्थित हुए।
ये भी पढ़े …
रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली