राजापाकर : खाद्य आपूर्ति विभाग के सचिव ने जन वितरण प्रणाली दुकानों का किया औचक निरीक्षण।

सत्यम ग्राम न्यूज़ , राजापाकर। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत में जन वितरण प्रणाली दुकानदारों के दुकान का खाद्य आपूर्ति सचिव   एन सरवन द्वारा औचक  निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकान के आसपास लोगों से डीलर के संबंध मे खाद्य आपूर्ति के संबंध में जानकारी प्राप्त की। लोगों से पूछा कि उन्हें समय से डीलर द्वारा  राशन दी जाती है या नहीं।

वहीं लोगों को बताया गया कि सरकार द्वारा फोर्टीफाइड विटामिन युक्त चावल कोटे के माध्यम से दी जा रही है ,इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन है।इसे खाने से शरीर मे ऊर्जा मिलती है। उनकी टीम के साथ प्रखंड से लेकर जिले तक के पदाधिकारी मुस्तैद दिखे।वही संवाददाताओं द्वारा पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि यह रूटीन कार्य है। लोगों को डीलरों के द्वारा खाद्य वितरण सही से किया जा रहा है या नहीं।

खाद्य उपभोक्ताओं की शिकायतें भी सुनी जा रही है जिसे दूर करने का प्रयास किया जाएगा .वहीं आज बुधवार को खाद्य आपूर्ति सचिव एन सरवन द्वारा राजापाकर दक्षिणी पंचायत के डीलर विजयलक्ष्मी देवी नारायणपुर पैक्स डीलर प्रशांत कुमार अंशु की दुकानों की भी जांच की गई एवं अगल-बगल लोगों से खाद्य वितरण के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।

ये भी पढ़े …

राजापाकर : एसबीआई की शाखा द्वारा विभिन्न योजनाओं पर किया गया चर्चा।

राजापाकर : एसबीआई की शाखा द्वारा विभिन्न योजनाओं पर किया गया चर्चा।

 

रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

 

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली