सत्यम ग्राम न्यूज़,हाजीपुर/वैशाली। कर्मचारी नेता भगवानपुर प्रखंड के करहरी निवासी दिवंगत कामरेड कपिल देव सिंह का 20वां स्मृति दिवस के दौरान माले नेताओं ने कामरेड कपिल देव सिंह को 2 मिनट मौन श्रद्धांजलि दिया, और सामाजिक राजनीतिक बदलाव के लिए उनके त्याग का स्मरण किया। नेताओं ने कहा कि कपिल देव बाबू ऐसे क्रांतिकारी थे जो अपने एक पुत्र को भारतीय क्रांति को मंजिल तक पहुंचाने के लिए मानसिक और राजनीतिक रूप से तैयार किये, उनका छोटा पुत्र पवन कुमार सिंह क्रांतिकारी वामपंथी आंदोलन में सक्रिय रूप से हिस्सा ले रहे हैं|
भाकपा माले जिला कमेटी के सदस्य हैं। इस अवसर पर भाकपा माले जिला सचिव विशेश्वर प्रसाद यादव, पार्टी नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह, योगेंद्र राय, सुमन कुमार, राम पारस भारती, मोहम्मद खलील, पवन कुमार सिंह, कमल देवनारायण भगत, गोपाल पासवान, मजिंदर साह, कुमारी गिरिजा पासवान, राजू वारसी, नरेंद्र कुमार सिंह, रामनिवास प्रसाद यादव, भरत पासवान सहित अन्य लोगों ने उनके तैलय चित्र पर माल्यार्पण करके, आज के दौर में सामंती सांप्रदायिक फासीवादी ताकतों के खिलाफ निर्णायक संघर्ष को तेज करने का संकल्प लिया। उपरोक्त नेताओं ने कहा की व्यापक जनता की गोलबंदी के जरिए सांप्रदायिक फासीवादी ताकतों को उनके वादा खिलाफी के विरोध में जनता को सड़क पर खड़ा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
ये भी पढ़े …
गोरौल : तेज हवा के साथ झाझाम बारिश से बिच सड़क पर पेड़ गिरा |