गोरौल : बिजली के जर्जर तार टूट कर बिच सड़क पर गिरा,किसी की हताहत नही |

सत्यम ग्राम न्यूज़,गोरौल: बिजली विभाग के लापरवाही के कारण गोरौल चौक पर बड़ी हादसा होते होते बच गया. बताया गया है कि एन एच 22 से सटे सर्विस लेन के गोरौल चौक पर 11 हजार विधुत प्रवाहित तार टूटकर गिर गया जिससे आग की लपटें उठने लगी. हालांकि जिस समय जर्जर तार  टूटकर गिरा उस समय कोई गाड़ी सड़क से नही गुजरी और न ही कोई लोग थे.

स्थानीय लोगो ने पावरग्रिड में सूचना देकर लाईन को कटवाया. घटनास्थल पर कई लोगो ने बताया कि जर्जर तार की सूचना विभाग को कई वार दिया गया ,लेकिन तार को नही बदला गया. यहां तक कि सम्बंधित अधिकारी भी कभी देखने तक नही आये. इतनी भीड़ भाड़ बाले जगहों पर जर्जर तार को नही बदलना इससे ज्यादा लापरवाही और क्या हो सकती है|

ये भी पढ़े …

गोरौल : बीच सड़क पर दो वाइक के टक्कर मे एक युवक गंभीर रूप से जख्मी|

गोरौल : बीच सड़क पर दो वाइक के टक्कर मे एक युवक गंभीर रूप से जख्मी|

रिपोर्ट : मनीष कुमार, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief