LIVE: देश और दुनिया की आज की बड़ी खबरें, यहां पढ़ें


  • 3:07 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    हमें दूसरों पर अपनी निर्भरता कम करनी होगी: पीएम मोदी

    पीएम मोदी ने कहा, ‘विकसित भारत की कल्पना, आत्मनिर्भर भारत के बिना संभव नहीं है। भारत को विकसित होना है, तो हमें दूसरों पर अपनी निर्भरता को कम करना ही होगा।’







  • 3:06 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    हम आज स्वदेशीकरण से सशक्तिकरण का दम देख रहे हैं: पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ‘यही पोखरण है, जो भारत की परमाणु शक्ति का साक्षी रहा है, और यहीं पर हम आज स्वदेशीकरण से सशक्तिकरण का दम देख रहे हैं।’







  • 3:03 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    PM मोदी ने कहा, पोखरण भारत की शक्ति का उदाहरण

    प्रधानमंत्री राजस्थान के पोखरण में ‘ भारत शक्ति ‘ अभ्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पोखरण भारत की शक्ति का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि भारत की शक्ति की गूंज पूरी दुनिया में सुनाई दे रही है।







  • 2:39 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    एक बार फिर बीजेपी में शामिल होंगे सांसद अर्जुन सिंह

    बैरकपुर से सांसद अर्जुन सिंह एक बार फिर बीजेपी में शामिल होंगे। दरअसल, तृणमूल कांग्रेस ने बैरकपुर सीट से उनका टिकट काट दिया है जिसके बाद से वह ममता बनर्जी से नाराज चल रहे हैं।

     







  • 2:03 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    जयराम रमेश ने कहा, जाति आधारित जनगणना कराना हमारी पार्टी की गारंटी

    कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने मंगलवार को महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में कहा कि जाति आधारित जनगणना कराना हमारी पार्टी की गारंटी है। कांग्रेस महासचिव रमेश ने पार्टी नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के अंतिम चरण में महाराष्ट्र में प्रवेश करने से पहले संवाददाताओं से कहा, ‘हमने गारंटी दी है कि सामाजिक, आर्थिक और जाति जनगणना होनी चाहिए।’







  • 1:45 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    हरियाणा में 2 डिप्टी सीएम के फॉर्मूले पर मंथन जारी!

    हरियाणा में 2 डिप्टी सीएम के फॉर्मूले पर भी मंथन जारी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हरियाणा में 2 उपमुख्यमंत्री हो सकते हैं। रणजीत सिंह चौटाला को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है और दूसरा डिप्टी सीएम OBC या ब्राह्मण समाज से संभव है। सूत्रों के मुताबिक, सीएम के साथ 5 मंत्री शपथ ले सकते हैं।







  • 1:26 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    JJP की बैठक में कुल 4 विधायक मौजूद

    हरियाणा में हो रही JJP की बैठक में कुल 4 विधायक मौजूद हैं। बैठक में शामिल नेताओं में प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह, विधायक नैना चौटाला,  विधायक राम करन काला, विधायक अमरजीत सिंह ढांडा, राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला एवं उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के नाम सामने आ रहे हैं।







  • 12:56 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    आज शाम 4 बजे शपथ लेंगे नए सीएम!

    सूत्रों के मुताबिक, हरियाणा के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रह समारोह आज शाम करीब 4 बजे होगा। सूबे के अगले मुख्यमंत्री को लेकर विधयाक दल की बैठक में अगली रणनीति तैयार की जाएगी।







  • 11:52 AM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    BJP विधायक सुधीर सिंगला ने कहा, गठबंधन तोड़ने पर बात नहीं हुई है

    गुरुग्राम से बीजेपी विधायक सुधीर सिंगला ने कहा, ‘फिलहाल (जेजेपी के साथ) गठबंधन तोड़ने पर बात नहीं हुई है। आज बैठक होगी, बैठक में पर्यवेक्षक आएंगे और सभी विधायक अपने विचार रखेंगे।’ जब उनसे पूछा गया कि क्या निर्दलीय विधायकों को कैबिनेट में जगह दी जाएगी तो उन्होंने कहा,’हां, ऐसा हो सकता है।’







  • 11:45 AM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    नायब सैनी हो सकते हैं हरियाणा के नए सीएम

    नायब सैनी हरियाणा के नए सीएम हो सकते हैं। 







  • 11:34 AM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    सीएम खट्टर ने अपने पद से इस्तीफा दिया

    सीएम खट्टर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।







  • 11:23 AM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    साबरमती आश्रम मानवजाति की धरोहर है: पीएम

    पीएम ने कहा कि साबरमती आश्रम मानवजाति की धरोहर है। इस आश्रम ने इतिहास का सृजन किया।







  • 11:20 AM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    बापू के आश्रम के साथ न्याय नहीं हुआ: PM

    पीएम मोदी ने साबरमती में महात्मा गांधी आश्रम का दौरा करने के बाद कहा कि बापू के आश्रम के साथ न्याय नहीं हुआ। 







  • 10:52 AM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    हरियाणा में बीजेपी-जेजेपी का गठबंधन टूटना तय

    हरियाणा में बीजेपी-जेजेपी का गठबंधन टूटना तय है। गठबंधन के टूटने के बाद हरियाणा में बीजेपी की निर्दलीयों के समर्थन से सरकार बनेगी। दोपहर बाद करीब 1:00 बजे हरियाणा राजभवन में पहुंचेंगे बीजेपी के तमाम विधायक। ये जानकारी सूत्रों के हवाले से सामने आई है। भाजपा विधायकों के अलावा सरकार समर्थित निर्दलीय विधायक भी राजभवन पहुंचेंगे। हरियाणा राजभवन में अंदर बने कॉन्फ्रेंस रूम में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी की गई है। हरियाणा में हो रहे राजनीतिक घटनाक्रम पर कांग्रेस की भी नजर है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता विपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा दिल्ली में मौजूद हैं। पूरे राजनीतिक हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

     







  • 10:47 AM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    पीएम ने किया साबरमती में महात्मा गांधी आश्रम का दौरा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती में महात्मा गांधी आश्रम का दौरा किया। वह यहां कोचरब आश्रम का उद्घाटन करेंगे और गांधी आश्रम स्मारक के मास्टर प्लान का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी आश्रम में एक पौधा भी लगाया।







  • 10:13 AM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में कल रात तकरीबन 13 नामों पर लगी मुहर

    सूत्रों के हवाले से ये जानकारी सामने आई है कि बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में कल रात तकरीबन 13 नामों पर मुहर लगी है। सीटिंग सांसदों में चार टिकट होल्ड हैं। शिवहर सीट जेडीयू को दी जा सकती है। बीजेपी की मौजूदा सांसद रमा देवी हैं। मुजफ्फरपुर, बक्सर भी होल्ड है। नित्यानन्द राय, संजय जायसवाल, राजीव प्रताप रूडी, रामकृपाल यादव, गिरिराज सिंह, राधामोहन सिंह जैसे नेताओं के टिकट तय हैं। 

     







  • 10:08 AM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    पीएम मोदी ने अहमदाबाद से 10 नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई, अन्य ट्रेन सेवाओं की भी सौगात दी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद से 10 नई वंदे भारत ट्रेनों और अन्य ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाई।

     







  • 9:48 AM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में किसे कितनी सीटें?

    महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में शिंदे के नेतृ्त्व वाली शिवसेना को 13 सीटें मिल सकती हैं। बीजेपी को 31 सीट और अजित पवार की एनसीपी को 4 सीटें मिल सकती हैं। पालघर की सीट और उम्मीदवार बीजेपी के चुनाव चिन्ह पर लड़ा तो बीजेपी 32, शिंदे 12 और अजित 4 सीटों पर लड़ सकते हैं। सूत्रों के हवाले से ये जानकारी सामने आई है। 







  • 9:42 AM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    पीएम मोदी ने गुजरात में कई रेलवे परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

    पीएम मोदी ने गुजरात में कई रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है। इस दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, सीएम भूपेन्द्र पटेल और राज्य भाजपा प्रमुख सीआर पाटिल भी मौजूद हैं।

     

     







  • 9:15 AM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    दिल्ली: चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के लिए ये नेता होंगे शामिल

    14 मार्च को 12 बजे चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के लिए पीएम, एक केंद्रीय मंत्री और सबसे बड़े विपक्षी दल के नेता अधीर रंजन चौधरी शामिल होंगे।

     







  • 8:23 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    5 नए रेलवे स्टेशन का लोकार्पण करेंगे पीएम मोदी

    पीएम मोदी आज ईस्टर्न डेडिकेटिड फ्रंट कॉरिडोर सहित बुलंदशहर के 5 नए रेलवे स्टेशन का वर्चुअली लोकार्पण करेंगे। पीएम न्यू खुर्जा – सानेवाल रेल खंड व ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर का भी लोकार्पण करेंगे। अहमदाबाद से पीएम नरेंद्र मोदी वीसी के माध्यम से लोकार्पण करेंगें। रेलवे ने पीएम मोदी द्वारा लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारी की पूर्ण कर ली है। 







  • 7:27 AM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    मध्य प्रदेश के रायसेन में हादसा, अनियंत्रित ट्रॉली के बारात में घुसने से 6 की मौत, 10 घायल

    मध्य प्रदेश के रायसेन में एक अनियंत्रित ट्रॉली के बारात में घुसने से 6 की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे ने ये जानकारी दी है। 

     







  • 7:25 AM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    दिल्ली पुलिस और हाशिम बाबा गैंग के तीन शार्पशूटरों के बीच मुठभेड़

    दिल्ली के गोकलपुरी मेट्रो स्टेशन के पास दिल्ली पुलिस और हाशिम बाबा गैंग के तीन शार्पशूटरों के बीच मुठभेड़ हुई, दोनों तरफ से 2 दर्जन से ज्यादा गोलियां चलीं। मुठभेड़ में तीनों घायल हो गए और तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वे 9 मार्च को सीलमपुर इलाके में अरबाज की हत्या के मामले में वांछित थे।







  • 7:24 AM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    स्टेट बैंक ऑफ इंडिया आज चुनाव आयोग को सौंपेगा इलेक्टोरल बॉण्ड की पूरी जानकारी

    सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया आज चुनाव आयोग को इलेक्टोरल बॉण्ड की पूरी जानकारी सौंपेगा। सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को 15 मार्च की शाम तक स्टेट बैंक से मिली जानकारी को अपनी वेबसाइट पर पब्लिश करने का आदेश दिया है।







  • 7:24 AM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    कांग्रेस भी जारी कर सकती है दूसरी लिस्ट

    कांग्रेस आज लोकसभा चुनाव के लिए दूसरी लिस्ट जारी कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक, राजस्थान की 12 और एमपी की 11 सीट पर नाम फाइनल हुए हैं। कमलनाथ, दिग्विजय, अशोक गहलोत और सचिन पायलट चुनाव नहीं लड़ेंगे। कमलनाथ और अशोक गहलोत के बेटे का टिकट पक्का बताया जा रहा है।







  • 7:20 AM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    आज जारी हो सकती है बीजेपी की दूसरी लिस्ट

    लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी आज उम्मीदवारों के नाम की दूसरी लिस्ट जारी कर सकती है। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में 100 नामों पर मुहर लगी है। पीएम मोदी और अमित शाह की मौजूदगी में देर रात नामों पर मंथन हुआ है। 

     







  • 7:00 AM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    पीएम मोदी का आज गुजरात और राजस्थान दौरा

    पीएम मोदी का आज गुजरात और राजस्थान दौरा है। अहमदाबाद में गुजरात को 85 हज़ार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे। साबरमती में कोचरब आश्रम का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री पोखरण में तीनों सेना के ‘भारत शक्ति’ अभ्यास का अवलोकन करेंगे।






  • Source link

    AKHILESH KUMAR
    Author: AKHILESH KUMAR

    Editor in Chief