कटहरा : 950 एम एल विदेशी शराब के साथ एक पियक्कर युवक को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल |

सत्यम ग्राम न्यूज़ ,चेहराकला/ वैशाली :  950 एम एल विदेशी शराब के साथ  एक पियक्कर युवक को  गिरफ्तार कर मंगलवार को  जेल भेज दिया गया है इस सन्दर्भ में कटहारा पुलिस ने बताया की सोमवार को कटहरा थाना क्षेत्र के बकसामा नहर के पास शराब के नशे में एक युवक को   संदेह के आधार पर गिरफ्तार किया गया।

शराब पिने की पुष्टि  होने के साथ युवक की तलाशी में उसके पैंट में छिपा कर रखे 750 एम एल के एक बोतल एंव लगभग 200 एम एल खुली बोतल में विदेशी शराब बरामद किया गया है । युवक से पुछे जाने पर अपना पता कटहरा थाना क्षेत्र के इस्माईलपुर गांव निवासी वेराशी सिंह के पुत्र अभिषेक कुमार बताया गया है। शराब पिने एंव शराब रखने से संबंधित मामले में  प्राथमिकी दर्ज करते हुए  कटहरा पुलिस ने गिरफ्तार युवक को जेल भेजा दिया गया  है।

राजापाकर : बीते सोमवार की रात दो वारंटी को अपर थानाध्यक्ष सुनील कुमार यादव द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर थाने लाया गया। आज मंगलवार को कागजी प्रक्रिया पूरी कर हाजीपुर कोर्ट भेजा गया। गिरफ्तार व्यक्ति भगवान राम पिता बुधन राम एवं कालेश्वर राम पिता स्वर्गीय रामदास राम ग्राम राजापाकर जिला वैशाली शामिल हैं।

ये भी पढ़े …

गोरौल : बीच सड़क पर वह रहा है नाले के गंदा पानी, राहगीर परेशान |

गोरौल : बीच सड़क पर वह रहा है नाले के गंदा पानी, राहगीर परेशान |

रिपोर्ट : मनीष कुमार, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली