चेहराकलां : छौराही पंचायत के वार्ड सदस्यों का सामूहिक इस्तीफा।

सत्यम ग्राम न्यूज़, चेहराकलां / वैशाली : प्रखंड के छौराही पंचायत के सभी वार्ड सदस्यों ने सामूहिक इस्तीफा प्रखंड पंचायती पदाधिकारी चेहराकलां के समक्ष बुधवार क़ो दे दिया है. वार्ड सदस्यों ने एक आवेदन पर सभी वार्ड सदस्य का हस्ताक्षरयुक्त  पत्र में   जिक्र करते हुए बताया गया की छौराही के वर्तमान मुखिया उषा देवी, मुखिया पति नागेश्वर सहनी  और पंचायत सचिव के मिलीभगत कर  ढाई साल से अभी तक कोई भी कार्यकारणी की बैठक आहूत नही हुआ |

वर्ष २०२३ में मुखिया पति ने  का एक सदा  रजिस्टर  बनाकर उसमे हमलोगों से हस्थाक्षर ले कर उसी के सहयता से  योजना लिखकर फर्जी तरीके से  योजना खोलकर कार्य किया जा रहा है इस आशय की सुचना पूर्व में प्रखंड विकाश पदाधिकारी,पंचायती पदाधिकारी चेहरा कलां एवं जिला पदाधिकारी वैशाली  को आवेदन के मध्यम से   योजना में अनियमिता  की जाँच की मांग किया गया था |

डीएम वैशाली ने पूर्व में योजना में अनियमिता से संबंधित जाँच प्रतिवेदन की मांग प्रखंड कार्यालय  से किया गया था जो आज तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं किया गया| छौराही  पंचायत के १३ वार्ड सदस्य ने बुधवार को पंचायती राज पदाधिकारी चेहराकलां  के समक्ष अपना इस्तीफा सौप दिया  |

 “छौराही पंचायत के  वार्ड सदस्य का सामूहिक इस्तीफा पत्र  मुझे मिला है जो आरोप वार्ड सदस्य के द्वारा मुखिया, सचिव एवं मुखिया पति पर  लगाया गया उसकी पहले हम अपने स्तर से जाँच परताल  करेंगे उसके बाद ही इस्तीफा मंजूर होगा एस आशय की जानकारी हम प्रेस रिलीज कर बता पाएंगे – सुश्री प्रियंका , पंचायती राज  पदाधिकारी, चेहरा कलां (वैशाली )|”

सामूहिक इस्तीफा देने बाले वार्ड सदस्य रविन्द्र पासवान, रोशनी कुमारी , मो अरसद अली , जैनब खातून , मो. कलाम , विनोद कुमार समेत अन्य वार्ड सदस्य शामिल थे | वही दूसरी ओर ग्राम पंचायत छौराही के पंचायत सचिव के कार्यालय के पत्रांक 41 के तहत 12 सितम्बर को कार्यकारणी की बैठक की  तिथि निर्धारित करते हुए इस आशय की जानकारी  सभी वार्ड सदस्यों को निबंधित डाक भेजी गई थी। इसी दौरान छौराही पंचायत के वार्ड सदस्यों ने पंचायतीराज पदाधिकारी चेहराकलां को सामुहिक इस्तीफा बुधवार को सौप दिया है |

ये भी पढिये …

वैशाली : पातेपुर में पहला ऑनलाइन रजिस्ट्री सेवा शुरू,प्रखण्ड वासियों में हर्ष।

वैशाली : पातेपुर में पहला ऑनलाइन रजिस्ट्री सेवा शुरू,प्रखण्ड वासियों में हर्ष।

 

रिपोर्ट : नागेंद्र राय, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief