सत्यम ग्राम न्यूज़ ,राजापाकर : दक्षिणी पंचायत स्थित शनिचार हाट परिसर में बुधवार को भू-सर्वेक्षण अभियान को लेकर अंचलाधिकारी गौरव कुमार एवं स्पेशल सर्वे अमीन रुचि कुमारी द्वारा ग्राम सभा में आए पंचायत के विभिन्न वार्डों से लोगों को भूमि सर्वे को ले विभिन्न जानकारियां दी गई। अंचलाधिकारी गौरव कुमार द्वारा लोगों को बताया गया कि जिनके खाता, खेसरा, रकवा, जमाबंदी, नाम में त्रुटि है वे परिमार्जन प्लस पर ऑनलाइन करें उनके शीघ्र सभी त्रुटि का सुधार होगा।
वही सर्वे अमीन रुचि कुमारी द्वारा बताया गया कि आवेदन देने की तिथि 3 माह बढ़ाई गई है। कोई भी रैयती किसान परेशान नहीं हो।अपने कागज का सुधार कर पर प्रपत्र दो में केवाला कागज का डिटेल, भरेंगे। प्रपत्र 3 में खतियानी जमीन का ब्योरा भरेंगे। वही स्व लिखित वंशावली बनाकर जमा करेंगे. इसमें सरपंच या एफिडेविट की जरूरत नहीं है। लड़की का नाम वंशावली में देना जरूरी है। यदि वह नाम देना नहीं चाहती है तो कोर्ट का एफिडेविट लगाकर कर दें। आवेदन देने के बाद सर्वे अमीन स्थल पर जाकर दखल कब्जा देखेंगे यदि किसी जमीन का दाखिल खारिज नहीं हुआ है तो कोई दिक्कत नहीं है।
उसका खाता खेसरा रकवा भरकर परपत्र 2 में देना होगा जो लोग बाहर रहते हैं उनके लिए भी कोई समस्या नहीं है अभी यह कार्य लंबा चलेगा। वह पर्व त्यौहार पर घर आते हैं तो आवेदन कर सकते हैं। यदि किसी भूमि में विवाद है कोर्ट में कैसे चल रहा है तो उसे जमीन के खाता खेसरा रखवा के बगल में केस नंबर डाल देंगे वहीं अंचलाधिकारी ने कहा कि सरकारी जमीन को हर हाल में खाली करना होगा जो भी लोग अवैध कब्जा किए हैं उन्हें हटाना होगा वह जमीन सरकार के सरकारी भूमि खाता में नंबर चढेगा। जिंदा लोगों के नाम से ही सर्वे में नाम दर्ज होगा आपस में सर्व समतती से बंटवारा कर रकवा निर्धारित करें तो ज्यादा परेशानी नहीं होगी। वही ज्यादा क्रिटिकल मामला होने पर जिला बंदोबस्त पदाधिकारी के ईमेल पर संपर्क कर सकते हैं।
मौके पर उपस्थित प्रमुख प्रतिनिधि नथुनी प्रसाद सिंह, मुखिया प्रतिनिधि अमरनाथ ठाकुर, तपसी प्रसाद सिंह, चतुर्भुज नारायण सिंह ,अमरनाथ चौहान, शत्रुघ्न प्रसाद सिंह, शिवनाथ सिंह ,मुनाजिर हुसैन ,रामबाबू सिंह, फकीरा सिंह, देवेंद्र सिंह ,सत्यनारायण सिंह ,अमरनाथ सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित हुए।
ये भी पढ़े…
गोरौल : पशु तस्कर गाड़ी पर लोड पशु को छोड़ हुआ फरहार, चालक हुआ गिरफ्तार |
गोरौल : पशु तस्कर गाड़ी पर लोड पशु को छोड़ हुआ फरहार, चालक हुआ गिरफ्तार |
रिपोर्ट : मनीष कुमार, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली