सत्यम ग्राम न्यूज़ ,राजापाकर। ब्रज मोहन दास महाविद्यालय के स्मार्ट कक्ष में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा रेड रिबन क्लब के अंतर्गत एड्स एवं फाइलेरिया बीमारी पर जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया . कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉक्टर प्रोफेसर जया चौधरी ने कहा कि एड्स एवं फाइलेरिया छुआछूत बीमारी नहीं है .
यह बातें लोगों को समझना है. एड्स दूषित रक्त चढ़ाने से असुरक्षित यौन संबंध से, पहले से प्रयोग किए गए सूई से, या गर्भवती महिला को दूषित ब्लड चढ़ाने से फैलता है. इससे हमारी रोग प्रतिरोध क्षमता धीरे-धीरे कमजोर हो जाती है. अभी तक इस बीमारी का कोई स्थाई इलाज नहीं है .केवल जागरूकता ही बचाव है|
फाइलेरिया के बारे में कहा गया कि यह बीमारी क्युलिक्स मच्छर के काटने से फैलता है . हमें अपने आसपास जल जमाव नहीं होने देना चाहिए .डॉक्टर प्रोफेसर पुष्पा कुमारी ने कहा कि एड्स इतनी खतरनाक बीमारी है कि इस शरीर का ही नहीं सामाजिक, आर्थिक, पारिवारिक नुकसान जीवन भर झेलना पड़ता है. इस बीमारी का केवल एक ही उपाय है की जानकारी ही उपाय है. कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर रवि रंजन कुमार ने किया. कार्यक्रम में अन्य शिक्षिका प्रोफेसर पूजा कुमारी एवं अनेक छात्र-छात्र उपस्थित हुए|
ये भी पढ़े…
राजापाकर : भाजपा द्वारा चलाया गया सदस्यता अभियान |
रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली