गोरौल : रेलवे स्टेशन का सलाहकार समिति की बैठक स्टेशन परिसर में हुआ सम्पन्न |

सत्यम ग्राम न्यूज़,गोरौल / वैशाली : सोनपुर रेल मंडल के गोरौल स्टेशन सलाहकार समिति की बैठक स्टेशन परिसर में सम्पन्न हुआ ।बैठक स्टेशन अधीक्षक संजय कुमार अकेला की अध्यक्षता में हुआ । इस बैठक की मॉनिटरिंग के लिये सोनपुर डीआरएम के वाणिज्य निरीक्षक अशोक कुमार राय,टीआई नवीन कुमार मौजूद रहे।

साथ ही रेल मंत्रालय द्वारा मनोनीत सदस्य अजित पांडेय,अमरजीत प्रसाद,मंजीत कुमार ने बैठक में भाग  लिया जबकि संदेह उपस्थित न होने वाले एक सदस्य सतीश श्रीवास्तव ने यात्री सुविधा का टेलीफोनिक प्रस्ताव रखा।

बैठक में सदस्यों की मांग पर प्रस्ताव पारित हुआ कि सिवान-समस्तीपुर इंटरसिटी डाउन दिशा से आकर समस्तीपुर जाने वाली ट्रेन के गोरौल आगमन की समय सारिणी में विसंगति को दूर किया जाय। कारण कि पूर्व के उचित समय सारिणी के कारण इस ट्रेन से दैनिक यात्रियों लेबर,छात्र,सरकारी-निजी कार्यालय कर्मियों आदि का प्रमुख ट्रेन रहा है।

साथ ही गाड़ी 13325/26,15231/32 अप-डाउन का ठहराव एवं दिल्ली जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस के अतिरिक्त एक अन्य ट्रेन का ठहराव गोरौल में दिया जाय।इसी तरह एनएच 22 से आकर कटहरा जाने वाली व्यस्तम सड़क में समपार गेट 23 पर लंबित ओवर ब्रिज का शीघ्र निर्माण एवं पूर्वी भाग के गड्ढे में मिट्टी भराई, रेलवे के सर्कुलेटिंग एरिया में पार्किंग क्षेत्र विकसित किया जाना, स्टेशन पर आरओ/कूलर वाटर पेयजल व्यवस्था एवं आरपीएफ का स्थायी पोस्ट की स्वीकृति का प्रस्ताव बैठक में सर्वसम्मति से पारित किया गया।

ये भी पढिये …

राजापाकर : एड्स एवं फाइलेरिया बीमारी पर जागरुकता अभियान कार्यक्रम का हुआ आयोजन|

राजापाकर : एड्स एवं फाइलेरिया बीमारी पर जागरुकता अभियान कार्यक्रम का हुआ आयोजन|

 

रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

MANISH KUMAR
Author: MANISH KUMAR