राजापाकर : भाकपा माले प्रखंड कमेटी की विस्तारित बैठक में वामपंथी  नेता सीताराम यचुरी के आकस्मिक निधन पर दी गई श्रद्धांजलि| |

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर : भाकपा माले प्रखंड कमेटी की विस्तारित बैठक प्रखंड सचिव सुमन कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को अलीपुर गांव में संपन्न हुई। बैठक में पार्टी के अरवल जिला कमेटी सदस्य कामरेड सुनील चंद्रवंशी हत्या कांड की निंदा की गई। कामरेड सुनील चंद्रवंशी एवं रघुनाथ भगत को साथ ही वामपंथी नेता सीताराम यचुरी के निधन पर दो मिनट मौन  धारण कर श्रद्धांजलि देने के बाद बैठक की शुरुआत  हुई।

हक दो वादा निभाओ अभियान की समीक्षा और आगे का कार्यभार निर्धारित किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला सचिव विशेश्वर प्रसाद यादव ने कहा कि मोदी  की सरकार जल जंगल जमीन सहित देश के सभी संसाधनों को अपने कॉर्पोरेट मित्रों को सौंप
रही है। इस काम को जारी रखने के लिए जनता के बीच सांप्रदायिक और जातीय विभाजन पैदा कर रही है तो दूसरी तरफ जनता से किए गए सरकारी वादे को पूरा कराने के लिए भाकपा माले जनता को एकताबद्ध कर रही है।

वामपंथी पार्टियों ने भी आपस में विलय शुरू कर दिया है। कामरेड ए के राय जो तीन बार धनबाद से सांसद रहे उनके नेतृत्व में बनी मार्क्स सिस्ट कोर्डिनेशन कमिटी मासस का विलय माले में हो गया है। 9 सितंबर 2024 को धनबाद में बडी एकता रैली आयोजित हुई है। देश के अन्य हिस्सों में भी इसी तरह अन्य वामपंथी संगठनों का माले में विलय की प्रकिया शुरू हो गई है। वामपंथी पार्टियों और जनता की व्यापक एकता के बल पर भाजपा जैसी सामंती सांप्रदायिक फासीवादी कॉरपोरेट परस्त ताकत को देश से उखाड़ फेंका जा सकता है।

30 सितंबर 2024 को हक दो वादा निभाओ अभियान के दूसरे चरण में राजापाकर प्रखंड और अंचल कार्यालय के समक्ष होने वाले प्रदर्शन को ऐतिहासिक बनाने का कार्यकर्ताओं से उन्होंने आह्वान किया। बैठक को महताब राय महेश राय विनोद राम सुरेश बैठा योगेंद्र राम अजय राम भुवनेश्वर राम रामचंद्र सहनी मोहम्मद खुर्शीद मोहम्मद इदरीश मंसूरी मोहम्मद जाकिर अंसारी ब्रजकिशोर साह राजकुमारसिंह देवक राय नारायण पासवान हृदय पासवान सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया।

ये भी पढ़े …

गोरौल : रेलवे स्टेशन का सलाहकार समिति की बैठक स्टेशन परिसर में हुआ सम्पन्न |

गोरौल : रेलवे स्टेशन का सलाहकार समिति की बैठक स्टेशन परिसर में हुआ सम्पन्न |

रिपोर्ट : मनीष कुमार, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली