पातेपुर : राजद के भावी एमएलसी प्रत्याशी ने पातेपुर प्रखंड का किया दौड़ा|

सत्यम ग्राम न्यूज़ , पातेपुर / वैशाली : तिरहुत स्नातक क्षेत्र के राजद के  भावी एमएलसी प्रत्याशी गोपी किशन ने पातेपुर पहुँचकर राजद कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर अधिक से अधिक स्नातक पास व्यक्ति  को मतदाता सूची में नाम जोड़वाने का आह्वान किया गया | उन्होंने नेताओं को किस प्रकार सभी स्नातक योग्यता धारी को मतदाता सूची में नाम दर्ज हो और कैसे अभियान चलाए ताकि सभी  एक जुट हो  सके उसके तौर तरीका की जानकारी देते कहा कि मैं जमीन से जुड़ा प्रत्याशी हूँ|

मेरी जीत ही आप सब की जीत होगी और माननीय राजद सुप्रीमो और पूर्व उप मुख्यमंत्री सह  वर्तमान प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी यादव के हाथ को मजबूत करने के लिए आप लोग लगे रहे.गोपी किशन ने पातेपुर के इमादपुर में शिव कुमार राय के आवास पर बैठक की.इस अवसर पर चाँदपुर फतह मुखिया राम प्रवेश राय,समिति सदस्य नवल कुमार राय ,पूर्व पंचायत समिति सदस्य गणेश राय,मुकेश कुमार राय,राजद नेता गणेश प्रसाद यादव आदि दर्जनों की संख्या में राजद कार्यकर्ता मौजूद थे|

ये भी पढिये ..

ड्राइवर के दरवाजा पर से बोलोरो वाहन की चोरी, प्राथमिकी दर्ज|

https://satyamgramnews.in/ड्राइवर-के-दरवाजा-पर-से-बे/09/2024/12/20/29/34/satyamgramnewsnetwork/

 

रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

NAGENDRA RAY
Author: NAGENDRA RAY