
|सत्यम ग्राम न्यूज़ , वैशाली । भाकपा माले के जिला सचिव विशेश्वर प्रसाद यादव ने माकपा महासचिव कामरेड सीताराम येचुरी के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके निधन से वाम आंदोलन के सभी लोगों को गहरा सदमा पहुंचा है। आज जब भाजपा द्वारा संविधान और लोकतंत्र को कुचल कर देश में तानाशाही स्थापित करने की लगातार कोशिश कर रही है|
ऐसे महत्वपूर्ण राजनीतिक मोड पर कामरेड येचुरी की मृत्यु लोकतंत्र, देश के संघीय ढांचे, और बहुलता वादी सांस्कृतिक ताने वाने की रक्षा की लड़ाई लड़ने वाले प्रत्येक भारतीय के लिए एक बड़ी क्षति है। वही भाकपा सहित अन्य वामदलों के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। भाकपा के महेंद्र गुप्ता ने शोक संदेश प्रेषित किया है।
ये भी पढ़े ..
पातेपुर : राजद के भावी एमएलसी प्रत्याशी ने पातेपुर प्रखंड का किया दौड़ा|
पातेपुर : राजद के भावी एमएलसी प्रत्याशी ने पातेपुर प्रखंड का किया दौड़ा|
रिपोर्ट: नागेंद्र राय, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली