

सत्यम ग्राम न्यूज़, ताजपुर /समस्तीपुर : जिले के मुसरीघरारी थाना के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय फतेहपुर स्थित नेशनल हाईवे की है जहां पश्चिम की ओर जा रही लोडेड ट्रक ने सड़क किनारे झूंड में स्कूल जा रही तीन बच्ची को रौंद दिया। घटना से कोहराम मच गया। देखते देखते ही घटना स्थल पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
मृतक की पहचान फतेहपुर पंचायत के वार्ड-8 निवासी ब्रह्मदेव सिंह की 10 वर्षीय पुत्री स्वाति प्रिया एवं राजेश कुमार साह की पुत्री कृतिका मौसम के रूप में हुई है ये सभी चौथा वर्ग में पढ़ती थी.जबकी घायल फतेहपुर वार्ड-8 के निवासी कृष्णदेव सिंह की पुत्री मीना कुमारी के रूप हुई है। जो सातवीं कक्षा में पढ़ती है घायल बच्ची का ईलाज मुसरीघरारी में डा० विजय कुमार की क्लिनिक में जारी है।
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने घटनास्थल पर वर्षा में ही सड़क जाम कर दिया। मौके पर ताजपुर बीडीओ, मुसरीघरारी थानाध्यक्ष समेत अन्य कई वरिय अधिकारी एवं थाने की पुलिस पहुंच गई। काफी देर तक घटना स्थल पर जमे आक्रोषित लोगो क़ो समझाने-बुझाने एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा मृतक के परिजन क़ो तत्काल 20-20 हजार रूपये का चेक प्रदान किया है, अन्य राशि का भुगतान का प्रक्रिया शुरू किये जाने के बाद जाम समाप्त कराया गया।
ये भी पढ़े….
https://satyamgramnews.in/पूर्व-पंचायत-समिति-सदस्य/09/2024/13/23/53/13/satyamgramnewsrajapakar1/
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief