![]()
सत्यम ग्राम न्यूज़,गोरौल /वैशाली : हजरत मोहम्मद मुस्तफा सत्लला हो असलम बसल्लम के 1446 इजरी जन्मदिवस पर उनके अगुयायियो ने गोरौल प्रखंड मुख्यालय से लेकर गांव टोला मुहल्ला में मोहम्मद पैगंबर साहब के जन्म दिवस पर विशाल जुलूस निकाला कर मनाया।
जुलूस हरशेर, मखदुमपुर, इनायत नगर, भाटौलिया, गोरौल बहादुरपुर, मानपुरा,सोंधो, गुलजार बाग, हुसेना , रसुलपुर कोरिगांव सहित अन्य सभी ने गाजे बाजे के साथ इस्लामी झंडा एवं तिरंगा लहराते हुए प्रखंड कार्यालय के प्रांगण में पहुचा जुलूस को सम्बोधित करते हुए मौलाना हाशिम , मो फ़ैज़ रजा नशिम अहमद, शमिम अख्तर अकमल वैशालवी , मोनाजिर हसन ने कहा पैगम्बर हजरत मुहम्मद रशुल अल्लाह सिर्फ अरब और मुसलमानो के पैगम्बर नहीं है वो पुरी दुनिया के लिए पैगंबर बना कर भेजे गए हैं।
हमें उनके बताए हुए रास्ते पर चल कर ही सही मंजिल मिलेगी। उन्होंने कभी किसी का बुरा न चाहा काले गोरे , अमीर गरीब का भेदभाव मिटाया। अपने मुल्क से वफादारी और उसकी हिफाजत करना भी ईमान का एक हिस्सा है। हमारे पड़ोस में किसी भी जात धर्म के लोग रहते हों उनका ख्याल रखना भी ईमान का एक हिस्सा है।
सिर्फ नाम रख लेने और नारा लगाने से झंडा लहराने से हम मुसलमान नही हो सकते हक हलाल अच्छा बुरा सब देखना हैं । इसके लिए हम लोगों को उनके बताए हुए रास्ते पर चलना होगा जुलूस के बाद सभी लोग हरशेर मखदुमपुर स्थित सम्भालू शाह के मजार पर चादर पोसी कर देश में अमन चैन कायम रहे इसके लिये दुआ किया।
ये भी पढ़े…
VAISHALI : मोहम्मद साहब के योमो पैदाइश पर निकाला गया मोहम्मदी जुलूस।
रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
