
सत्यम ग्राम न्यूज़,हाजीपुर : स्वच्छता ही सेवा अभियान कार्यक्रम के तहत नगर परिषद महनार में कार्यक्रम का आयोजन कर वार्ड पार्षदों एवं स्वच्छता कर्मियों ने स्वच्छता की शपथ ली। साथ ही स्वच्छता कर्मियों का स्वास्थ्य जांच भी कराया गया।
इस संबंध में बताया गया कि जिला के डीएम के निर्देश पर नगर परिषद महनार के कार्यालय में शुक्रवार को स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम अंतर्गत सभी स्वच्छता कर्मियों, नगर परिषद के वार्ड पार्षदों एवं नगर परिषद कार्यालय के कर्मियों ने स्वच्छता की शपथ लिया।
बताया गया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार के चिकित्सकों की ओर से मेडिकल कैंप का आयोजन कर सभी स्वच्छता कर्मियों के स्वास्थ्य की जांच की गयी।
इस दौरान नगर परिषद महनार के सभापति रमेश कुमार राय, उप सभापति लैला देवी, कार्यपालक पदाधिकारी राकेश कुमार, लोक स्वच्छता पदाधिकारी कुमार गौरव, सिटी मैनेजर रितेश कुमार गुप्ता, कार्यालय सहायक कामता प्रसाद राय, सिगेश्वर सिंह आदि सहित वार्ड पार्षद एवं स्वच्छता कर्मी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़े…
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली