VAISHALI : पातेपुर में आवारा कुत्ते ने दर्जनों व्यक्ति को काट कर किया घायल, दो पीएमसीएच रेफर।

सत्यम ग्राम न्यूज़, पातेपुर /वैशाली : जिले के पातेपुर प्रखंड के दो अलग अलग गांवों में एक आवारा कुत्ते ने वृद्ध, युवा, बच्चे सहित एक दर्जन से अधिक लोगों पर हमलावर होकर काट खाया। जिससे वे सभी गम्भीर रूप से घायल हो गए।

घटित घटना से आक्रोशित लोगों ने कुत्ते को पीट-पीटकर मार डाला। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की दोपहर बाद चार बजे के करीब एक पागल कुत्ते ने खेसराही गांव निवासी स्वर्गीय बुंदेल मियां के 75 वर्षीय पुत्र अख्तर हुसैन एवं 22 वर्षीय रेहाना खातुन  को काट कर घायल कर सैदपुर डुमरा गांव में प्रवेश किया

जहां कुत्ते ने पवन राय के 12 वर्षीय पुत्र शुभ राज, स्वर्गीय प्रदीप साह की 70 वर्षीय पत्नी दुलरिया देवी, तीन वर्षीय आशीष शर्मा के पुत्र चिटटु कुमार, राहुल कुमार की नौ वर्षीय पुत्री दर्पण कुमारी, कुसेशवर साह की पचास वर्षीय पत्नी सुमित्रा देवी, फेकन सहनी के 11 वर्षीय पुत्र साहिल कुमार, दाहु चौधरी का 34 वर्षीय पुत्र विनोद चौधरी आदि को काट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए पातेपुर पीएचसी लाया गया।

जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद आशीष शर्मा के पुत्र चिटटु कुमार एवं स्वर्गीय प्रदीप साह की पत्नी दुलरिया देवी की स्थिति चिंताजनक देखते हुए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है।

जहां से दोनों गम्भीर रूप से घायल को पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया जहां दोनों का इलाज चल रहा है दोनों घायल की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।घटित घटना से खेसराही एवं सैदपुर डुमरा गांव के साथ ही आसपास के गांव में भी लोगों में दहशत का माहौल कायम हो गया है।

ये भी पढ़े….

https://satyamgramnews.in/goraul-प्रेमी-संग-फहार-दो-बच्चों/09/2024/20/22/34/32/satyamgramnewsrajapakar1/

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief