RAJAPAKAR :पत्रकार के अग्रज के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर। बाबा गणिनाथ सेवा समिति राजापाकर बाजार के कोषाध्यक्ष एवं पत्रकार कालेश्वर साह के अग्रज तारकेश्वर साह के असामयिक  निधन पर उनके आवास पर शोक सभा का आयोजन किया गया। मौके पर सेवा समिति के सभी पदाधिकारी सदस्य उपस्थित हुए। सभी लोगों ने उनके तैल चित्र पर फूल माला चढाकर एवं 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

बाबा गणिनाथ सेवा समिति के अध्यक्ष ओंकारनाथ गुप्ता ने कहा कि स्वर्गीय तारकेश्वर साह का बाबा गणिनाथ मंदिर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका था। उनके प्रयास एवं मेहनत से बाबा गणिनाथ मंदिर का निर्माण पूर्ण हुआ था। हम सभी बाबा गणिनाथ सेवा समिति के पदाधिकारी सदस्य उनके जाने से बहुत मर्माहत हैं।

शोक व्यक्त करने वालों में अध्यक्ष ओंकारनाथ गुप्ता सचिव सुनील कुमार गुप्ता ओमनाथ गुप्ता कालेश्वर साह विनोद गुप्ता नीतीश कुमार प्रमोद कुमार सौदागर साह सत्येंद्र कुमार नीरज कुमार पप्पू नरेश शाह नागेश्वर साह राजेश कुमार किशन साह ओमनाथ गुप्ता सहित अनेक लोग शामिल हैं।

ये भी पढ़े…

कटहरा : आम के पेड़ में फंदे से लटका मिला शव, मामला संदेहास्पद।

 

https://satyamgramnews.in/आम-के-पेड़-में-फंदे-से-लटका/09/2024/21/18/06/12/satyamgramnewsnetwork/

*रिपोर्ट : अखिलेश कुमार, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क*

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली