GORAUL : नगर पंचायत में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में लोगो ने कराया निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच।

सत्यम ग्राम न्यूज़,गोरौल : नगर पंचायत  में शनिवार को स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया. शिविर में 60 लोगो को जांच कर नि:शुल्क दवाई दिया गया. उपस्थित कर्मियों को संबोधित करते हुए मुख्य पार्षद ने कहा कि स्वास्थ्य शरीर से बड़ा कोई धन नही यदि आदमी स्वास्थ्य रहता तो सभी कार्य अच्छे से करता है.

उसका मन भी खुश भी रहता हैं. इस तरह का शिविर आगे भी लगाया जायेगा. वही नगर पंचायत क्षेत्र में कई जगहों पर स्वच्छता अभियान के तहत साथ सफाई भी कराया गया. शिविर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजेश कुमार ने कहा कि शिविर में आये सभी का स्वास्थ्य जांच किया गया है.

जरूरत के हिसाब से दवा दी गयी है. विभिन्न तरहों का जांच भी लिखा गया है जो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में निःशुल्क किया जाएगा. शिविर में कार्यपालक पदाधिकारी कुमारी अर्चना, स्वच्छता प्रभारी साक्षी के अलावे कईं लोग उपस्थित थे.

ये भी पढ़े…

https://satyamgramnews.in/rajapakar-पत्रकार-के-अग्रज-के-निधन/09/2024/21/19/41/06/satyamgramnewsrajapakar1/

MANISH KUMAR
Author: MANISH KUMAR