
सत्यम ग्राम न्यूज़ पटना / बिहार : विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख व पूर्व मंत्री मुकेश सहनी को वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान कर दी गई है. गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दिया है.
गृह विभाग के विशेष सचिव ने पत्र जारी करते हुए कहा है कि पूर्व मंत्री मुकेश सहनी को वाई प्लस की सुरक्षा प्रदान की जाती है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व मंत्री मुकेश सहनी की जान के खतरे को देखते हुए गृह विभाग ने वाई प्लस की सुरक्षा देने की अनुशंसा पिछले महीने ही पुलिस मुख्यालय से की थी, लेकिन अब तक इस पर पुलिस मुख्यालय ने कोई निर्णय नहीं लिया है. इधर इसको लेकर विकासशील इंसान पार्टी ने चिंता जताई है.
वीआईपी पार्टी के प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि बिहार सरकार सुरक्षा प्रदान करने में भेदभाव कर रही है जब हमारे नेता की जान के खतरे को देखते हुए गृह विभाग ने वाई प्लस की सुरक्षा नियम अनुसार देने की अनुशंसा की तो सुरक्षा देने में देर क्यों की जा रही है ! यह समझ से पड़े है।
गौरतलब हो कि कुछ माह पहले दरभंगा में पूर्व मुकेश सहनी के पैतृक गांव में बदमाशों ने उनके पिता की बेरहमी से चाकू गोदकर हत्या कर दी थी. इसको लेकर खूब सियासत हुई थी. इस घटना के बाद नीतीश सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई थी।
हालांकि पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया था कि ब्याज पर पैसा लेन-देने से संबंधित विवाद में मौत के घाट उतार दिया था. इस हत्याकांड में पुलिस सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन इस घटना के बाद बिहार में अपराध को लेकर अनेको सवाल उठने लगे थे।
अभी से कुछ दिन पहले बिहार की राजनीति में चर्चा होने लगी थी कि मुकेश सहनी एनडीए में शामिल हो सकते हैं. दरअसल, मुकेश सहनी ने सोशल मीडिया के प्रोफाइल फोटो में तिरंगा का फोटो लगा दिया था. 15 अगस्त से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी से सोशल मीडिया के प्रोफाइल फोटो में तिरंगा लगाने की अपील किया गया था।
ये भी पढ़िए….
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief