
सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर : प्रखंड की जाफरपट्टी पंचायत में गायत्री शक्ति पीठ वैशाली के बैनर तले रविवार को गायत्री परिवार की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिले के मुख्य ट्रस्टी रामचंद्र सिंह ने की। बैठक जाफरपट्टी पंचायत के हरपुर मुकुंद गांव स्थित काली मंदिर परिसर में गायत्री विचार क्रांति को घर घर ले जाने और सामाजिक रूढ़िवाद, अंधविश्वास सहित अन्य सामाजिक और रचनात्मक कार्यों को करने का निर्णय लिया गया।
नवंबर-दिसंबर में शांतिकुंज हरिद्वार से आने वाली गायत्री टोली के आगमन पर स्वागत और प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में प्रखंड समन्यवक दिनेश प्रसाद जोशी राजीव रंजन प्रसाद दिनेश शर्मा अरविंद राम संजीत रजक बृज किशोर साह सन्नी कुमार डॉ मनोज साह अविनाश कुमार अनिल साह सहित दर्जनों लोग शामिल थे।
ये भी पढ़े….
पटना : वीआईपी पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी को Y+श्रेणी की मिली सुरक्षा।
रिपोर्ट : अखिलेश कुमार, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली