GORAUL : गुप्त सूचना पर पुलिस ने एक शराब से लदा हुआ ट्रक एन एच 22 पर पकड़ा।

सत्यम ग्राम न्यूज़,गोरौल । शनिवार को देर रात्रि हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्यमार्ग एन एच 22 पर ट्रक पर जा रहा भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया गया है। साथ ही गाड़ी के चालक उत्तर प्रदेश के फिरोजवाद जिले के जैसराणा थाना क्षेत्र के नाला अमर सिंह गांव निवासी मोहित कुमार एवं खलासी यूपी के ही एटा निवासी अनिल कुमार को गिरफ्तार किया गया है।

बताया गया है कि अपर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार को गुप्त सूचना मिली कि हाजीपुर के तरफ एक ट्रक पर शराब जा रहा है। सड़क पर घेराबंदी कर ट्रक संख्या यूपी81ईटी-9003 को पकड़ लिया गया। जब गाड़ी की तलासी लिया गया तो विभिन्न कार्टून में भरा लगभग 4000 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। 

थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने शराब बरामद की पुष्टि किया है। साथ ही इसमें संलिप्त कारोबारी को गिरफ्तार करने के लिये छापेमारी किया जा रहा है।

ये भी पढ़े..

राजापाकर : 420 लीटर देशी शराब लदा हुआ कार को गस्ती पुलिस ने किया जप्त।

https://satyamgramnews.in/rajapakar-420-लीटर-देशी-शराब-लदा-हुआ-क/09/2024/22/20/33/58/satyamgramnewsrajapakar1/

रिपोर्ट :प्रकाश वर्मा, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

 

MANISH KUMAR
Author: MANISH KUMAR