सत्यम ग्राम न्यूज़ , गोरौल : स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के अंतर्गत गोरौल प्रखंड स्थित आरपीसीजे उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलवरघाट में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक श्री अरविंद कुमार शरण ने कहा कि यह अभियान पूरे भारतवर्ष में चलाया जा रहा है।
इससे न सिर्फ वातावरण स्वच्छ बनेगा बल्कि पर्यावरण में रहने वाले सभी जीव जंतु को जीवन मिलेगा । इस अवसर पर एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम अंतर्गत शिक्षक उमेश कुमार प्रसाद सिंह ने प्रभारी प्रधानाध्यापक को आम के पौधे भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। विद्यालय परिसर में आम के पौधे के साथ फूल के भी पौधे लगाये गये।
विद्यालय की छात्रा ऋचा रानी ने स्वच्छता गीत प्रस्तुत कर साफ सफाई का संदेश दिया। रखऽ साफ सफाई टोला और मोहल्ला के,रोगवा भगाईल न। इस अवसर पर सीमा कुमारी, कुमार चंदन, नीतू कुमारी ,राकेश कुमार, उमेश कुमार ,रामबाबू राम ,उमेश कुमार प्रसाद सिंह ,सुरभि कुमारी ,जय कृष्णा पाठक, राहुल कुमार चौधरी, अजीत कुमार ,मोहम्मद जमालुद्दीन, पूजा रानी, ऋतु राज ,पूर्णिमा कुमारी, सुषमा कुमारी एवं पंकज कुमार उपस्थित रहे।
ये भी पढ़े …
पटना : निजी अस्पताल की मनमानी आई सामने इलाज़रत मरीज को बनाया बंधक। परिजन परेशान।
पटना : निजी अस्पताल की मनमानी आई सामने इलाज़रत मरीज को बनाया बंधक। परिजन परेशान।
रिपोर्ट : अखिलेश कुमार, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क