सत्यम ग्राम न्यूज़, राजापाकर। जिलाधिकारी एवं सहायक निदेशक जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग के हवाले से प्रखंड विकास पदाधिकारी आनंद प्रकाश द्वारा जारी आदेश पत्र के अनुसार दिव्यांगजनों को पूर्व में निर्गत चिकित्सा प्रमाण पत्र के आधार पर यूडीआईडी कार्ड हेतु आवेदन ऑनलाइन किया जाना है।
वैसे दिव्यांगजन का अब तक यूडी आईडी कार्ड ऑनलाइन नहीं हुआ है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर पर 25 एवं 26 सितंबर को शिविर लगाए जाएंगे। दिवयांगजन सशकतिकरण विभाग बिहार सरकार एवं अधिकारिता मंतरालय भारत सरकार द्वारा दिव्यांगजनों के लिए यूनिवर्सल आईडी एक समग्र एकीकृत प्रणाली का निर्माण करना है।
वैशाली जिला अंतर्गत 13289 आई कार्ड निर्गत किया गया है। जबकि 76681 दिव्यांगजनों का चिकित्सा प्रमाण पत्र निर्गत किया गया है। शिविर की सफलता हेतु पंचायत सचिव विकास मित्र आंगनबाड़ी सेविका आशा एवं अन्य कर्मियों के माध्यम से उपलब्ध कराना एवं व्यापक प्रचार प्रसार सुनिशचित करना है।
ये भी पढ़े …
GORAUL : आरपीसीजे उच्च माध्यमिक विद्यालय के बच्चो ने स्वच्छता अभियान में लिया भाग |
GORAUL : आरपीसीजे उच्च माध्यमिक विद्यालय के बच्चो ने स्वच्छता अभियान में लिया भाग |
रिपोर्ट : मनीष कुमार, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली