सत्य
म ग्राम न्यूज़, राजापाकर। बीएमडी महाविद्यालय के स्मार्ट क्लास परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा कैरियर प्लेसमेंट पर कार्यशाला का आयोजन किया गया । कार्यशाला में जीडी गोयंका एकेडमीक पाटलिपुत्र पटना के प्राचार्ज शैलेंद्र कुमार एवं अध्यक्ष उज्ज्वल कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। शैलेंद्र कुमार ने छात्र-छात्राओं से कहा कि आप अपना जीवन का लक्ष्य चुने जिस क्षेत्र में आप जाना चाहते हैं उसी क्षेत्र में कैरियर बनाना चाहिए।
अध्यक्ष उज्ज्वल कुमार सिंह ने अकादमी के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हमारी एकेडमिक प्रत्येक 10 बच्चों को मेडिकल में करियर बनाने के लिए पूरा खर्च उठाएगी। छात्रों को वह खर्च पार्ट टाइम नौकरी के समय खर्च का रकम वापस लेती है। हमारी संस्था जीडी गोयंका छात्रों को चार वर्षीय मेडिकल कोर्स के लिए गरीब छात्राओं को आर्थिक मदद एवं रहने का पूरा व्यवस्था करती है ।
यह संस्था कोर्स पूरा करने के बाद हंड्रेड परसेंट जॉब देती है। वही उज्जवल कुमार सिंह द्वारा छात्रों के द्वारा किए गए सवालों का उत्तर दिया। इस वर्कशॉप से छात्रा काफी लाभान्वित हुए। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर रवि रंजन कुमार ने किया।
ये भी पढ़े …
गोरौल : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोरौल में दो दिवसीय दिव्यांग कल्याण शिविर|
गोरौल : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोरौल में दो दिवसीय दिव्यांग कल्याण शिविर|
रिपोर्ट : मनीष कुमार, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली