सत्यम ग्राम न्यूज़, राजापाकर । हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा द्वारा प्रखंड क्षेत्र के बेलकुंडा चौक स्थित चंद्रा उत्सव हॉल परिसर में शनिवार को प्रथम चरण के सदस्यता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हम पार्टी के जिलाध्यक्ष अरविंद पासवान ने की व संचालन युवा अध्यक्ष प्रवीण कुशवाहा ने किया।
मुख्य अतिथि के रुप में हम पार्टी के पूर्व मंत्री सह प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अनिल कुमार उपस्थित हुए। मौके पर पार्टी के सैंकड़ों लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई। मौके पर डॉ अनिल कुमार ने कहा कि प्रथम चरण में वैशाली जिले में 25हजार सदस्य बनाया जाना है। जिसमें राजापाकर से दस हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि हम हम पार्टी गरीबों की पार्टी है भारी संख्या में पार्टी के सदस्य बना कर केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी एवं विहार सरकार के मंत्री संतोष माझी के हाथों को मजबूत करें।
वैशाली जिले को पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान में एक नंबर स्थान पर लाना है. हमारी पार्टी वैशाली जिले में राजापाकर सुरक्षित सीट पर आगामी विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन मे चर्चा करेगी. ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाकर पार्टी के संगठन को मजबूत करें. एनडीए पार्टी में हम किसी गठबंधन से कमजोर नहीं है. पुरे बिहार में 10 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है|
मौके पर जिला युवा अध्यक्ष प्रवीण कुशवाहा महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रिया शर्मा, मोहम्मद सितारे शेख, रोहित कुमार, रजनीश कुमार यादव, अनिल राय, राजकुमार कुशवाहा, उमेश माझी, रोहित पासवान, कुमारी मनीषा, वैजयंती देवी, फागुनी माझी, भरत कुमार ,सोनेलाल पासवान, संतोष कुमार, अमोद कुमार सिंह ,रत्नेश पटेल, गिरधारी सिंह को पार्टी का सदस्यता प्रमाण पत्र दिए गए।
ये भी पढ़े …
गोरौल : नगर पंचायत के गोरौल चौक पर बदबूदार नाले की पानी से लोगो की बढ़ी परेशानी |
गोरौल : नगर पंचायत के गोरौल चौक पर बदबूदार नाले की पानी से लोगो की बढ़ी परेशानी |
रिपोर्ट : मनीष कुमार, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली