राजापाकर : स्वच्छता ही सेवा के तहत जीविका दीदियों ने रैली निकाली|

सत्यम ग्राम न्यूज़ , राजापाकर : स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत सोमवार को राजापाकर प्रखंड में जीविका दीदियों  द्वारा स्वच्छता पर जागरूकता रैली निकाली गई।वही श्रमदान के तहत प्रखंड मुख्यालय के राजापाकर पोस्ट ऑफिस चौक, ग्रामीण बैंक चौक से लेकर शनिचर हाट सहित विभिन्न चौक चौराहे की सफाई की गई और लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।

जीविका के बीपीएम राजकुमार साह ने कहा की स्वच्छता अभियान प्रखंड के सभी 13 पंचायतों में चलाया जा रहा है। इसमें 142 संगठन एवं तीन संकुल संघ अपने-अपने पोषक क्षेत्र में स्वच्छता अभियान के तहत जागरूकता रैली निकालकर लोगों को जागरुक कर रहे हैं एवं स्वच्छता पर शपथ भी दिलाई जा रही है।

हम अपने आसपास साफ सफाई रखेंगे लोगों को स्वच्छता को लेकर प्रेरित करेंगे. वही राजापाकर प्रखंड में जीविका में आए छः वाईपी जो विलेज इंटर्नशिप कर रही हैं वे भी स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में शामिल हुईं। कार्यक्रम में बीपीएम राजकुमार साह सीमा कुमारी विकास कुमार चंदा कुमारी श्रुति कुमारी बसंती कुमारी रमेश पासवान नीलम देवी सहित अनेक जीविका दीदियां शामिल हुई।

ये भी पढ़े …

थानाध्यक्ष को सरेयाम एक युवक को वीडियो बनने पर थप्पड़ मरना

https://satyamgramnews.in/थानाध्यक्ष-को-सरेयाम-एक-य/09/2024/29/19/48/01/satyamgramnewsnetwork/

रिपोर्ट : मनीष कुमार, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली