गोरौल : छात्राओं के बीच मेहंदी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

छात्राओं ने  मेहंदी प्रतियोगिता में लिया भाग
      छात्राओं ने मेहंदी प्रतियोगिता में लिया भाग |

सत्यम ग्राम न्यूज़ , गोरौल : स्वच्छता पखवाड़ा के मौके पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोदीपुर पर छात्राओं के बीच मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मेहंदी प्रतियोगिता में शामिल छात्राओं ने स्वच्छता से सम्बन्धित स्लोगनो को मेहंदी के माध्यम से एक दूसरे के हाथो पर न केवल लिखा बल्कि हाथों को मेहंदी से सजा भी दिया। मेहंदी प्रतियोगिता में अभिलाषा, अंशु, रागिनी, अनामिका, काजल, निरेका,सोनाक्षी, अनुष्का, उजाला, श्वेता, सुप्रिया, अर्पण, रुपम,रीति, शिवानी, मुस्कान, विजेता, सोनम, तनु,प्रीति, संजली ,स्नेहा, मानसी सहित अन्य छात्राओं ने अपनी भागीदारी दी।

शिक्षिका आनंद कुमारी के देखरेख में मेहंदी प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। इस मौके पर बाल संसद की स्वच्छता मंत्री मौसम ने कहा कि स्वच्छता पखवाड़ा मे हमलोगों ने पोस्टर निर्माण, पैदल मार्च, सार्वजानिक स्थलों पर साफ सफाई,दीवार लेखन सहित अन्य गतिविधियों के माध्यम से आम लोगों को साफ सफाई के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया है। मौके पर शिक्षक धर्मेंद्र कुमार ,सुनील कुमार ठाकुर उपस्थित थे।

ये भी पढ़े …

गोरौल : सड़क दुर्घटना में वृद्ध व्यक्ति घायल अस्पताल जाने के क्रम में मौत |

गोरौल : सड़क दुर्घटना में वृद्ध व्यक्ति घायल अस्पताल जाने के क्रम में मौत |

 

रिपोर्ट : मनीष कुमार, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

MANISH KUMAR
Author: MANISH KUMAR