सत्यम ग्राम न्यूज़,गोरौल : प्रखंड में 30 पंडालों में हो रही है माता दुर्गा की पूजा अर्चना। असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए सी सी टी वी की भी की गई है व्यवस्था ।
गुरुवार को बीडीओ उदय कुमार, सीओ अंशु कुमार, अवर निरीक्षक अभय शंकर सिंह जुम मीटिंग के माध्यम से एसडीएम किशलय कुशवाहा को बारी बारी से पूजा में विधि व्यवस्था की जानकारी दे रहे थे।
पुलिस अवर निरीक्षक ने बताया कि दशहरा पूजा मे विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए 242 लोगों पर 107 एंव 3 पर सीसीए की कार्रवाई की गई है।
बीडीओ ने जानकारी दी कि प्रखंड क्षेत्र के तीन जगहो पर रावण वध की तैयारी है जिसमें सोंधो अंधारी गाछी, मथना महोदत और लक्ष्मी चौक शामिल है। बैठक में सभी पूजा पण्डालों के प्रतिनिधि शामिल थे।
ये भी पढ़े…
राजापाकर में नवरात्र को लेकर कलश स्थापित किए गए
https://satyamgramnews.in/राजापाकर-में-नवरात्र-को-ल/10/2024/03/18/03/20/satyamgramnewsrajapakar1/
रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा,सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
