राजापाकर : बीडीओ द्वारा दुर्गापूजा के मध्य नजर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील|

सत्यम ग्राम न्यूज़ , राजापाकर। प्रखंड विकास पदाधिकारी आनंद प्रकाश ने प्रखंड के सभी दुर्गापूजा समिति व्यवस्थाकों  को शांतिपूर्ण एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाए जाने की अपील की है। वही पुलिस अधीक्षक द्वारा दुर्गा पूजा समिति के व्यवस्थापकों के लिए जारी  दिशा निर्देश के तहत बताया गया है कि दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर जुलूस के लिए लाइसेंस प्राप्त करना अनिवार्य है |

बिना लाइसेंस के जुलूस को नाजायज मजमा माना जाता है एवं उक्त जुलूस में सम्मिलित सभी व्यक्ति विशेष कर आयोजक दंड के भागी होंगे। लाइसेंस हेतु आवेदन में आयोजकों का नाम पता फोन नंबर एवं फोटो युक्त आईडी संलग्न करना अनिवार्य है, जुलूस के साथ लाइसेंस धारी स्वयं उपस्थित रहकर लाइसेंस को साथ रखेंगे। पुलिस प्रशासन द्वारा मांगे जाने पर लाइसेंस दिखाएंगे। निर्गत लाइसेंस में दिए गए शर्तों का अक्षरसः पालन करेंगे. जुलूस के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए लाइसेंसधारी एवं उसके सहयोगी मुख्य रूप से जिम्मेदार होंगे।

सभी आयोजक से अनुरोध है कि जुलूस के शांतिपूर्ण आयोजन जुलूस में प्रभावशाली कार्यकर्ताओं का चयन कर शरारती तत्वों पर नियंत्रण एवं असामाजिक तत्वों को जूलुश में शामिल न होने देने का प्रबंध कर लेंगे। निर्धारित तिथि व समय के अंदर ही जुलूस प्रारंभ एवं समापन कर लेंगे केवल लाइसेंस में चिन्हित रूट एवं मार्गो से ही जुलूस निकालेंगे।

ये भी पढ़े…

राजापाकर : राजापाकर क्षेत्र में 3 घंटे के लिए विधुत आपूर्ति रहेंगे बाधित |

राजापाकर : राजापाकर क्षेत्र में 3 घंटे के लिए विधुत आपूर्ति रहेंगे बाधित |

रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा,सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली