चेहराकलां : छौराही में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन, बड़ी संख्या में ग्रामीण हुए लाभान्वित।

सत्यम ग्राम न्यूज़,चेहरा कलां :  प्रखंड क्षेत्र के छौराही गाँव के पंचायत  सरकार भवन में 06  अक्टूवर 2024 को आयोजित नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का सफलता पूर्वक समापन हुआ। यह शिविर आसमा प्रवीन फाउंडेशन और मोहन कुमार के सहयोग से आयोजित किया गया था, जिसमें ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और मुफ्त चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाया।

शिविर में मुख्य चिकित्सक डॉ. आसमा प्रवीण ने रोगियों की जाँच की और विभिन्न बीमारियों के लिए नि:शुल्क परामर्श दिया। इस शिविर के आयोजन में छौराही के मुखिया प्रतिनिधि नागेश्वर सहनी ने सक्रिय भूमिका निभाई और आयोजन की सफलता सुनिश्चित की। जाँच शिविर में पांच सदस्य डॉक्टर की टीम शिविर में ग्रामीणों के स्वास्थ्य  की जाँच परताल किये और उचित परामर्श दिया|

इस कार्यक्रम में गाँव के सभी पंच, वार्ड सदस्य और सरपंच की उपस्थिति भी महत्वपूर्ण रही। इन सभी ने शिविर के सुचारु संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। सभी वार्ड सदस्यों और पंचायत के अधिकारियों ने मिलकर ग्रामीणों को जागरूक किया और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

पूर्व विधायक प्रत्याशी और आगामी विधानसभा  चुनावो के भावी  प्रत्याशी डॉ. आसमा प्रवीण भी इस शिविर में मौजूद रहे। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता को बढ़ावा देते हैं और यह उनका लक्ष्य है कि हर व्यक्ति को उचित स्वास्थ्य सेवाएँ प्राप्त हों।

मुखिया प्रतिनिधि नागेश्वर सहनी ने इस अवसर पर कहा, “इस चिकित्सा शिविर से गाँव के लोगों को नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएँ उनके द्वार पर ही प्राप्त हुईं है  जो कि एक सराहनीय कदम  है। हम भविष्य में भी ऐसे और शिविरों का आयोजन करते रहेंगे।

शिविर में लगभग 500 से अधिक ग्रामीणों ने पंजीकरण कराया और  उन्हें नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच और  दवाइयाँ वितरित दी गई । आसमा प्रवीन फाउंडेशन और गाँव के सभी प्रतिनिधियों ने इस प्रयास को सफल बनाने में योगदान दिया। ग्रामीणों ने इस शिविर की भूरी-भूरी प्रशंसा की और भविष्य में ऐसे और शिविरों की माँग की।

ये भी पढ़े…

राजापाकर : जनसेवक को नहीं मिला प्रभार,पंचायत के विकास का कार्य हुआ अवरुद्ध |

राजापाकर : जनसेवक को नहीं मिला प्रभार,पंचायत के विकास का कार्य हुआ अवरुद्ध |

 

रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा,सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

 

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief