सत्यम ग्राम न्यूज़, राजापाकर । प्रखंड क्षेत्र के जाफरपट्टी पंचायत के पंचायत सचिव सह जनसेवक रामनरेश कुमार द्वारा नये पंचायत सचिव गोपाल शर्मा को प्रभार नहीं देने के कारण पंचायत का कार्य बाधित है।
23 सितंबर को जाफरपट्टी पंचायत में गोपाल शर्मा को प्रतिनियुक्ति हुई है लेकिन पूर्व पंचायत सचिव इन्हें चार्ज नहीं दे रहे है जिसके कारण पंचायत के विकास संबंधित कार्य के अलावा सभी कार्य बाधित है।
इस संबंध में पंचायत के मुखिया संजय राम ने प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं बीपीआरओ राजापाकर से शिकायत की है कि पूर्व पंचायत सचिव जानबूझकर मुझे तंग करने के उद्देश्य से नये पंचायत सचिव को चार्ज नहीं दे रहे है। वे पंचायत में कार्यरत थे, तब भी वह पंचायत के कार्यों के प्रति नकारात्मक रवैये अख्तियार करते थे।
जब उन्हें प्रखंड कार्यालय से सरकारी पत्र निर्गत जाफरपट्टी पंचायत के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है, तब भी वह प्रभार देने में अनाकानी करते है। मुखिया ने जिला पदाधिकारी एवं जिला पंचायतीराज पदाधिकारी से आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।
हलांकि इस संदर्भ में राजापाकर प्रखंड विकास पदाधिकारी आनंद प्रकाश से पूछे जाने पर बताया कि चार्ज अवश्य मिलेंगे, किंतु चार्ज देने में एक-दो दिन का समय लग सकता है |
ये भी पढ़े …
राजापाकर : बीडीओ द्वारा दुर्गापूजा के मध्य नजर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील||
राजापाकर : बीडीओ द्वारा दुर्गापूजा के मध्य नजर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील|
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली