सत्यम ग्राम न्यूज़ ,राजापाकर। प्रखंड क्षेत्र के चौसीमा कल्याणपुर गांव से एक युवक को बच्ची चोरी के आरोप में थानाध्यक्ष वीणा कुमारी ने गिरफ्तार कर भेजा जेल। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष वीणा कुमारी को गुप्त सूचना मिली कि चौसीमा कल्याणपुर में अकलू सहनी की पत्नी फुलपरी देवी के घर पर एक बच्ची जिसकी उम्र आठ माह है बताई गई है।
मौके पर पहुंच कर फूलपरी देवी से बच्ची के बारे में पूछताछ करने पर बताया कि हमारा लड़का अजय कुमार बच्ची को कहीं से लाकर घर पर रखकर कहीं चला गया है। फिर बच्ची को उक्त महिला से लेकर थाने पर लाया गया। आसपास, सोशल मीडिया व्हाट्सएप के माध्यम से प्रचार प्रसार कर बच्ची के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई लेकिन किसी ने इस संबंध में कुछ नहीं बताया।
फिर 5 अक्टूबर को सीडब्ल्यूसी वैशाली में उक्त बच्ची को जमा रखा गया। फिर गुप्त सूचना मिली कि अजय कुमार पिता अकलू सहनी निवासी ग्राम चौसीमा कल्याणपुर जो बच्ची को चुरा कर कहीं से लायी गई थी ग्रामीणों द्वारा पकड़ कर रखा गया है।
जानकारी मिलने पर चौसीमा कल्याणपुर पहुंचे जहां ग्रामीणों द्वारा अजय कुमार पकर कर को सुपुर्द किया गया एवं बताया गया कि उक्त बच्ची को बिक्री करने हेतु चोरी कर लाया गया है। पकड़ा गया अजय कुमार से पूछने पर बताया कि उक्त बच्ची को रजला हॉल्ट से बेचने के लिए लाया था।
गांव में हो हल्ला हो जाने के कारण बच्ची को घर पर छोड़कर भाग गया था। 5 अक्टूबर को अपने घर पर आया तो ग्रामीणों द्वारा मुझे पकड़ कर राजापाकर थाने को सुपुर्द कर दिया गया। जिसे कागजी प्रक्रिया पूरी कर जेल भेजा गया। केस की आईओ खुद थानाध्यक्ष बनाई गई हैं। थाने में केस संख्या 363/ 24 में घटना दर्ज की गई है।
ये भी पढ़े …
चेहराकलां : छौराही में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन, बड़ी संख्या में ग्रामीण हुए लाभान्वित।
चेहराकलां : छौराही में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन, बड़ी संख्या में ग्रामीण हुए लाभान्वित।
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली