गोरौल : नवमी के दिन आंगनवाड़ी सेविका ने विभिन्न पूजा पंडाल में रंगोली बना बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर बल दिया |

सत्यम ग्राम न्यूज़, गोरौल : प्रखंड क्षेत्र में दुर्गा पूजा के मौके पर विभिन्न पंडालों में सीडीपीओ कुमारी सुरभी के नेतृत्व में आंगनवाड़ी केंद्र के सेविका द्वारा पंडालों में बैनर, पोस्टर, रंगोली एवं स्टॉल के माध्यम से जागरूक कर संदेश दिया गया ।

अलग अलग पूजा पंडालों में आंगनवाड़ी सेविकाओं द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, भ्रूण हत्या रोकने, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान का लाभ लेने के लिये आमजनों को बैनर, पोस्टर एवं रंगोली के माध्यम से जागरूक कर संदेश देते हुए सेविकाओं ने स्टॉल लगाकर आमजनों को इसकी विस्तृत जानकारी दी और इस पर अमल करने का आग्रह भी किया।

ये भी पढ़े …

गोरौल : देवी दुर्गा के आठवें और नवें स्वरूपों की पूजा अराधना पर पूजा पंडालों में उमड़ी आस्था का जनसैलाब।

गोरौल : देवी दुर्गा के आठवें और नवें स्वरूपों की पूजा अराधना पर पूजा पंडालों में उमड़ी आस्था का जनसैलाब।

MANISH KUMAR
Author: MANISH KUMAR