राजापाकर : दुर्गा पूजा में दो दिवसीय भंडारे का हुआ आयोजन |

सत्यम ग्राम न्यूज़ ,राजापाकर :  प्रखंड के भलुई हाट परिसर में मां दुर्गे की प्रतिमा 20 साल से स्थापित कर दो दिवसीय भंडारे का भी आयोजन किया जाता है।  जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष एवं पूर्व जिला पार्षद मंजेलाल राय द्वारा माता दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर. दो दिवसीय नवमी एवं दशमी को मेले में आए श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया जाता है।

नवमी एवं दशमी दोनों दिन लगभग 20हजार महिला पुरुष बच्चे भंडारे में शामिल हुए। मेला परिसर में  भारी भीड़ देखने को मिली। भंडारे में पूरी जलेबी सब्जी की व्यवस्था की गई थी। जिसका लुफ्त मेले में आए श्रद्धांलुओ ने उठाया। मौके पर पूर्व जिला पार्षद एवं जिला मुखिया संघ अध्यक्ष मंजेलाल राय ने कहा कि दुर्गा पूजा के मौके पर  भंडारे का अभी आयोजन किया गया है।

जिसमें अगल-बगल के गाँवों कशवे के लोग जो मेले देखने आते हैं मेला के साथ-साथ भंडारे में भी आकर भोजन करते हैं। कार्यक्रम की सफलता में पूर्व जिला पार्षद आरती राय समाजसेवी डॉक्टर अनुराधाश्री प्रकाशचंद्र उर्फ शोभराज अरुण सिंह अनिल कुमार सिंह रवींद्र सिंह विनोद सिंह अमरजीत कुमार परमानंद सिंह अरुण व्यास केशनाथ राय सहित अनेक लोगों ने सहयोग किया।

ये भी पढ़े …

गोरौल : नवमी के दिन आंगनवाड़ी सेविका ने विभिन्न पूजा पंडाल में रंगोली बना बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर बल दिया |

गोरौल : नवमी के दिन आंगनवाड़ी सेविका ने विभिन्न पूजा पंडाल में रंगोली बना बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर बल दिया |

रिपोर्ट : मनीष कुमार,सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली