सराय : पांच अभियुक्तों को अवैध अग्नेयास्त्र एवं चोरी की दो मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।

 

सत्यम ग्राम न्यूज़,सराय / वैशाली : वीते मंगलबार को सराय थाना पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई की 2 मोटरसाईकिल सवार 5 संदिग्ध व्यक्ति को शम्भुपुर गाँव में घूमते हुए देखा गया है एवं आशंका है कि किसी बड़े घटना को अंजाम दे सकते है।

प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु सराय थाना गश्ती दल जब उक्त स्थल पर पहुँची तो पुलिस वाहन को देखकर सभी पाँचो व्यक्ति भागने लगे, जिसे साथ के सशस्त्र बल के सहयोग से खदेड़कर सभी को पकड़ लिया गया।

पकड़ाये सभी व्यक्तियों की तलाशी के क्रम में अंकित कुमार पाठक के कमर में एक खोसा, देशी कट्टा, एक मोबाईल तथा बायें पॉकेट से दो जिन्दा कारतूस एवं निशांत कुमार वर्मा, आदित्य कुमार, पंकज कुमार, रविकांत कुमार सभी के पास से एक एक मोबाईल बरामद किया गया। 

बरामद देशी कट्टा एवं दोनो मोटरसाईकिल के संबंध में वैध कागजात की मांग की गई तो कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया।

कड़ाई से पुछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया की सुनसान रोड पर राहगीरों को हथियार का भय दिखाकर लूटपाट की घटना को अंजाम देने के उदेशय से एकत्रित हुए थे।

पकड़ाये सभी अपराधकर्मी केन्द्रीय कारा बेउर से फरार कुख्यात अपराधकर्मी प्रिंस कुमार उर्फ अभिजीत से जुड़े हुए है।

इस संदर्भ में सराय थाना कांड सं0-232/24, दिनांक 15.10.2024, धारा-317 (2)/310(4/5) BNS एवं 25 (1-बी) ए / 26/35 आर्म्स एक्ट दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया है

गिरफ्तार अपराधकर्मियों की पहचान सहदेई थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर बघेल निवासी विपिन पाठक के पुत्र अंकित कुमार पाठक दूसरा भगवानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मुजफ्फरपुर मलाही निवासी अनिल कुमार सिंह के पुत्र निशांत कुमार वर्मा 

तीसरा महुआ थाना क्षेत्र के gram२ चक्का निज़ाम निवासी स्व.नितेश सिंह के पुत्र आदित्य कुमार सभी वैशाली जिला के है वहीं चौथामुजफ्फरपुर जिला के मनियारी थाना क्षेत्र ग्राम बाघी निवासी प्रमोद चौधरी के पुत्र के पंकज कुमार के रूप मे हुई है तथा पंचमा नालंदा जिला के खुदागंज थाना के ग्राम सेरथुआ खुर्द निवासी कमलेश कुमार के पुत्र रविकांत कुमार के रूप मे हुई है।

गिरफ्तार अपराधकर्मी अंकित कुमार पाठक का अपराधिक इतिहास भी रहा है सराय थाना कांड सं0-14/24, धारा-399/402/34 भा०द०वि०, 25 (1-बी) ए /26/35 आर्म्स एक्ट एवं 8/20 (बी) (ii) (सी) NDPS Act। 02. सराय थाना कांड सं0-11/24, दिनांक-17.01.24, धारा-302/120 (बी) भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट ।

ये भी पढ़े…

पातेपुर : पूर्व विधायक ने अपने आवास पर सुनी जन समस्या|

https://satyamgramnews.in/पातेपुर-पूर्व-विधायक-प्र/10/2024/16/21/08/00/sgnnetworkpatepur/

*रिपोर्ट : नागेंद्र राय,सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क*

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief