सीतामढ़ी : मदरसा जियाउल उलूम के शिष्टमंडल ने विधान पार्षद डॉ. संजय कुमार सिंह से की मुलाकात, शिक्षकों के हितों के लिए लड़ाई की सराहना।

 

विधान पार्षद डॉ. संजय कुमार सिंह से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की।
विधान पार्षद डॉ. संजय कुमार सिंह से उनके आवास पर मदरसा जियाउल उलूम, बेतहा परिहार के शिष्टमंडल ने शिष्टाचार भेंट करते हुए।

सत्यम ग्राम न्यूज़,सीतामढ़ी :  जिले के मदरसा जियाउल उलूम, बेतहा परिहार के शिष्टमंडल ने तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के माननीय विधान पार्षद डॉ. संजय कुमार सिंह से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की।

इस मौके पर शिष्टमंडल ने डॉ. संजय कुमार सिंह के शिक्षकों के हित में किए गए कार्यों की सराहना की और उनके संघर्ष की प्रशंसा की।

डॉ. संजय कुमार सिंह ने सीतामढ़ी जिले के 609 कोटि के 64 मदरसों के वेतन भुगतान सुनिश्चित करने, मदरसों में भवन निर्माण कराने और शिक्षकों के अधिकारों के लिए आवाज उठाने जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए हैं।

शिक्षकों की समस्याओं को दूर करने और उनके हक की लड़ाई में उनके निरंतर संघर्ष के चलते उनका पेंशन तक रोक दिया गया, फिर भी वह डटे रहे और शिक्षकों के हित के लिए लगातार काम करते रहे।

इस अवसर पर, भू-दाता अल्हाज मोहम्मद बदीउज्जमां की अध्यक्षता में उर्दू एक्शन कमिटी के कार्यकारिणी सदस्य और राजकीय पुरस्कार से सम्मानित सह लेखक आईना – ए – सीतामढ़ी डॉ. मोहम्मद शफीउज्जमा, मदरसा के प्रधानाचार्य मोहम्मद समी हैदर, वरीय शिक्षक मोहम्मद नजीर अहमद, मोहम्मद शरफुद्दीन और मोहम्मद अशफाक आलम ने डॉ. संजय कुमार सिंह को फूल-माला और गुलदस्ता भेंट कर उनके लंबे जीवन की कामना की।

डॉ. संजय कुमार सिंह ने शिक्षकों के हित में अपने संघर्ष को जारी रखने का आश्वासन दिया और कहा कि वह सदैव सड़क से सदन तक शिक्षकों के अधिकारों के लिए लड़ते रहे हैं लड़ते रहेंगे।

ये भी पढ़े…

वैशाली : 5 अभियुक्तों को अवैध अग्नेयास्त्र एवं चोरी की 2 मोटरसाईकिल

https://satyamgramnews.in/सराय-पांच-अभियुक्तों-को-अ/10/2024/16/22/28/06/satyamgramnewsnetwork/

रिपोर्ट : अखिलेश कुमार,सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief