
सत्यम ग्राम न्यूज़,गोरौल :-प्रखंड के विभिन्न विद्यालय में औचक निरीक्षण के दौरान 9 शिक्षिका एवं 2 शिक्षक को कार्य मे लापरबाही के आरोप में कारवाई किया गया है।
सभी शिक्षक डियुटी अवधि में बच्चों को पढ़ाने के बदले टोली बनाकर मोबाइल पर फिल्म देख रहे थे तो कुछ इधर उधर टहल रहे थे. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय गुलजार बाग उर्दू की प्रखंड शिक्षिका शमिमा खातून एवं जाकिया खातून, उत्क्रमित मध्य विद्यालय सोंधो डीह के अध्यापिका शालनी कुमारी, खुशबू कुमारी एवं प्रखंड शिक्षिका स्वीटी कुमारी, नवसृजित प्राथमिक विद्यालय कुर्मी टोला लोदीपुर के प्रधानाध्यापिका छोटी कुमारी, एवं लाडली खातून, उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोढियां बहादुर की प्रखंड शिक्षिका जिनत रुही एवं अर्चना कुमारी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय भिखनपुरा उर्दू के प्रखंड शिक्षक मो नफिस आलम एवं मो शमशाद आलम अपने दायित्वों के निर्वहन करने में लापरवाही करते हुय पकड़ा गया है।
इसमें से कुछ शिक्षक टोली बनाकर एक साथ बैठकर मोवाइल पर फ़िल्म देख रहे थे. वही कुछ शिक्षक विद्यालय छोड़कर इधर उधर घूम रहे थे. सभी आरोपी शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटते हुए 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है. साथ ही इसकी सूचना प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी को भी दिया गया है।
ये भी पढ़े…
राजापाकर के एक क्लीनिक में सूई देते वक्त मरीज की हुई मौत।
https://satyamgramnews.in/वैशाली-राजापाकर-के-एक-क्ल/10/2024/17/19/30/19/satyamgramnewsrajapakar1/