कटहरा : 16 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध हालत मे पुलिस ने किया बरामद।

 

कटहरा पुलिस शव को बरामद कर कागजी प्रक्रिया करते हुए।

 

सत्यम ग्राम न्यूज़, चेहराकला : प्रखंड के कटहरा थाना क्षेत्र के रसूलपुर फतह पंचायत के  सरकारी गोदाम भवन परिसर में संदिग्ध हालात में स्थानीय 16 वर्षीय युवक का शव कटहरा थाना पुलिस ने बरामद करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया. वहीं मृतक के परिजनों को रो रोकर बुरा हाल है.

जानकारी के अनुसार कटहरा थाना क्षेत्र के रसूलपुर फतह पंचायत अंतर्गत सलेमपुर डुमरिया उर्फ डगहां गांव में स्थित  सरकारी गोदाम के समीप,सलेमपुर डुमरिया गांव निवासी बिरेंद्र राय उर्फ मूषन राय के 16 वर्षीय पुत्र मृत रंजन कुमार उर्फ रोहित का शव संदिग्ध अवस्था में गोदाम में शव होने की चर्चा पर देखते-देखते लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. जिसकी कटहरा थाना पुलिस को दिया गया. सूचना पर पहुंची कटहरा थाना अध्यक्ष शशीकांत प्रसाद व करौना ओपी अध्यक्ष ज्योति कुमार एएसआई श्रवण कुमार साहू समेत अन्य दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. जहां प्रथम दृष्टता में हत्या कर शव को छुपाने की बात सामने आई हैं.

 स्थानीय लोगों के मुताबिक बिरेंद्र राय उर्फ मूषन राय के दूसरी पत्नी का एकलौता संतान था. पहली पत्नी से दो बेटी व एक बेटा है. जिसमें दोनों बेटी सादी सुधा हैं. जो ससुराल में रहती हैं. एक पुत्र हैं जो प्रदेश में रहता है. परिवार का भरन पोषण मृतक के कमाई से चल रहा था. इस मामले में कटहरा थाना अध्यक्ष शशीकांत प्रसाद ने बताया कि अभी तक मृतक के परिजनों के द्वारा आवेदन नहीं दिया गया हैं. हालांकि पीट-पीटकर हत्या करने की मामला सामने आई हैं. शव देखने से मृतक के पीठ पर निशान दिखाई दे रही हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का खुलासा होगी.

ये भी पढ़े…

राजापाकर विधुत शक्ति उप केंद्र मे शिविर लगाए जाएंगे।

https://satyamgramnews.in/शनिवार-को-विद्युत-शिविर-र/10/2024/18/18/01/35/satyamgramnewsrajapakar1/

रिपोर्ट:प्रकाश वर्मा,सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief