सत्यम ग्राम न्यूज़ , राजापाकर | अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर धर्मेन्द्र कुमार द्वारा शिविर में आए नेत्र रोगियों के आंख की जांच की गई । जिसमें लगभग 300 नेत्र रोगियों को देखा गया। जिसमें से 50 मरीज को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। जिनका ऑपरेशन आगामी 21 एवं 24 नवंबर को मस्ती चक, सारण स्थित अखंड ज्योति आई
हॉस्पिटल में किया जाएगा
नेत्र रोगियों के आंख में जांच के अनुसार लेंस लगाई जाएगी । तथा वही 200 लोगों को आंख जांच कर मुफ्त में चश्मा दिया गया। डॉक्टर धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि पूर्वी भारत का सबसे बड़ा आंख अस्पताल अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल में नेत्र रोगियों का अत्याधुनिक तकनिक वाला फेको लेजर मशीन के द्वारा दर्द रहित ऑपरेशन किया जाएगा।
जिससे नेत्र रोगी पुनः अपनी आंखों से सब कुछ साफ देख सकेंगे। शिविर में आसपास के इलाकों से लगभग 300 महिला पुरुष ने अपने आंखों की जांच करवाई। इस मौके पर श्रीमन नारायण सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष राजेश कुमार रंजन, सचिव तन्नु प्रिया, सहायक रवि कुमार, उप सहायक राकेश कुमार, ललन राय वरिष्ठ नागरिक परीक्षण सिंह, प्रकाश कुमार, डॉक्टर मंगलेश कुमार सिंह, रवि नंदन, राकेश राय, अनिल राय, पंकज कुमार, अभय चंद्र प्रभाकर उपस्थि रहे।
वही नेत्र जांच शिविर में विशेष रूप से सहयोग अमित कुमाररंजन, मिथिलेश कुमार, रंजीत सोनार, महेश राम, इश्तियाक विजय स्पोर्ट्स, राजीव रंजनप्रसाद, राकेश राय, दीपु कुमार आदि ने किया
ये भी पढ़े
16 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध हालत मे पुलिस ने किया बरामद।
कटहरा : 16 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध हालत मे पुलिस ने किया बरामद।
रिपोर्ट : अखिलेश कुमार,सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली