राजापाकर : बिजली संबंधी शिकायतों के निवारण हेतु आयोजित हुआ शिविर |

 

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर। प्रखंड कार्यालय के सभागार में शनिवार को विद्युत संबंधी शिकायतों के निवारण हेतु शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर विद्युत संबंधित शिकायतों को लेकर अनेक विद्युत उपभोक्ता शिविर में पहुंचे।

देवेंद्र राय पिता देवनंदन नारायण ग्राम गौसपुर द्वारा बताया गया की उनका पहले से ज्यादा बिल आता है, इस संबंध में कनीय विद्युत अभियंता विक्रम कुमार ने बताया कि  आपके यहां बकाया होगा तो  उसका भी हर महीने बिल के साथ आपको जमा करना होगा।

गेना लाल राय द्वारा बताया गया कि उनके स्मार्ट मीटर में कनेक्शन सही से नहीं किए जाने के कारण बिजली बार-बार कट जाती है, जिसको बिजली मिस्त्री से दिखाने की बात कही गई। इस तरह अन्य उपभोक्ताओं अपनी अपनी समस्या शिविर में रखी।जेई विक्रम कुमार द्वारा बताया गया कि जो भी लोग स्मार्ट मीटर नहीं लगाए हैं वे अवश्य लगा लें, वही शिविर में बताया गया कि जिस बिजली उपभोक्ता के यहां बकाया है, अब बिजली विभाग द्वारा 400 दिनों में वसूल किया जायेगा।

प्रखंड कार्यालय में प्रत्येक शनिवार को शिविर लगाए जायेंगे। शिविर में कनीय विद्युत अभियंता विक्रमकुमार हेडलाइन मैन उमाशंकर साह इलेक्ट्रीशियन फूलन प्रसाद सिंह कंप्यूटर सहायक मनीष कुमार, मानव बल प्रदीप कुमार पंडित, परमेश्वर पासवान शिवनाथ पासवान आदि मौजूद थे।

 ये भी पढ़े …

चेहराकलां : अतिक्रमणकारियों से मिलीभगत कर अंचल अमीन विद्यालय की जमीन सीमांकन करने से किया इनकार |

चेहरा कलां : अतिक्रमणकारियों से मिलीभगत कर अंचल अमीन विद्यालय की जमीन सीमांकन करने से किया इनकार |

रिपोर्ट : अखिलेश कुमार,सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली