राजापाकर : कल्याण पदाधिकारी ने विकास मित्रों के साथ प्रखंड मुख्यालय में किया बैठक |

सत्यम ग्राम न्यूज़ , राजापाकर । प्रखंड कार्यालय परिसर में शनिवार को प्रखंड कल्याण पदाधिकारी नवनीता कुमारी की अध्यक्षता में प्रखंड के सभी पंचायतों के विकास मित्रो की बैठक आयोजित की गई,जिसमें आगामी 22 अक्टूबर को प्रखंड कार्यालय के परिसर में दिव्यांग जनों के लिए आयोजित शिविर पर विशेष जोर दिया गया।

सभी विकास मित्रों को अपने-अपने पंचायत से यूडीआईडी कार्ड बनाने के लिए दिव्यांगजनों का आवेदन भर कर लाने एवं जो दिव्यांग व्यक्ति का प्रमाण पत्र नहीं बना है उन्हें भी शिविर में लाकर दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने में सहयोग करने की बात कही गई|वहीं सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं पर भी चर्चा की गई और अपने-अपने क्षेत्र में इसका प्रचार प्रसार करने व लोगों को योजना की जानकारी देने का निर्देश दिया गया।

पेंशन योजना पर भी चर्चा करते हुए कहा कि साठ से ऊपर जो बुजुर्ग है, विधवा महिला है उनका आवेदन ऑनलाइन करने का निर्देश दिया गया। आयुष्मान भारत कार्ड योजना पर भी चर्चा हुई जिसमें जिन लोगों का कार्ड नहीं बना है उन्हें नजदीकी साइबर कैफे में एवं जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों के यहां कार्ड बनाने की बात कही गई।

इस अवसर पर विकास मित्रों में राजू कुमार दिलीप कुमार संजीत कुमार मिथिलेश राम नीलम कुमारी लक्ष्मी कुमारी संजीत कुमार चंद्रकेश्वर राम, जयंती कुमारी रीना देवी संगीता देवी सुनीता देवी आदि उपस्थित हुए।

ये भी पढ़े …

पातेपुर : विधायक ने सामुदायिक भवन एवं पुस्तकालय का किया उद्घाटन |

पातेपुर : विधायक ने सामुदायिक भवन एवं पुस्तकालय का किया उद्घाटन |

 

रिपोर्ट : मोहम्मद एहतेशाम पप्पू, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief