
सत्यम ग्राम न्यूज़ ,राजापाकर। नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड से संबंधद विद्युत आपूर्ति प्रशाखा राजापाकर के कनीय विद्युत अभियंता विक्रम कुमार के नेतृत्व में प्रखंड के विभिन्न गांव के चोरी से बिजली जलाने वाले उपभोक्ताओं के यहां छापा मार कर आर्थिक दंड लगाते हुए राजापाकर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
राजापाकर थाना क्षेत्र के पचई गांव की धनवंती देवी पति रामप्रीत शर्मा चकडुमरी गांव की बबिता देवी पति स्वर्गीय रामप्रवेश राय एवं पचई जगदीश गांव की सुनैना देवी पति मोहित राय आदि शामिल हैं। जिनके खिलाफ आर्थिक दंड लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है।
इन सबों पर कुल 63516 रुपए के आर्थिक दंड भी लगाए गए हैं छापामारी दल में कनीय विद्युत अभियंता विक्रम कुमार सहित टेक्नीशियन उमाशंकर साह इलेक्ट्रीशियन फुलन प्रसाद सिंह मानव बल ब्रह्मानंद वर्मा एवं शिवनाथ पासवान शामिल थे।
ये भी पढ़े …
राजापाकर : कल्याण पदाधिकारी ने विकास मित्रों के साथ प्रखंड मुख्यालय में किया बैठक |
राजापाकर : कल्याण पदाधिकारी ने विकास मित्रों के साथ प्रखंड मुख्यालय में किया बैठक |
रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा,सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली