सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर । संध्या गस्ती के दौरान एस आई आरती कुमारी ने गुप्त सूचना के आधार पर छापा मार कर चार लीटर अवैध देशी चुलाई शराब के साथ एक महिला को किया गिरफ्तार कागजी प्रक्रिया पूरी कर जेल भेज दिया गया है ।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार एसआई आरती कुमारी संध्या गस्ती में वाहन चेकिंग एवं अवैध शराब कारोबारियो के विरुद्ध कार्रवाई हेतु थाने से प्रस्थान किया था।
बैकुंठपुर गांव में ग्रामीणों द्वारा गुप्त सूचना मिली की पोखरैरा गांव स्थित सुनैना देवी पति धर्मेद्र चौधरी अपने घर में देशी चुलाई शराब रखे हुए हैं और बिक्री करता हैं गुप्त सूचना के आधार पर जैसे ही पोखरैरा स्थित सुनैना देवी पति धर्मेद्र चौधरी के घर पहुंची कि पुलिस वाहन को देखकर एक महिला भागने लगी भागने के क्रम में उक्त महिला को सुरक्षा बलों द्वारा दौड़कर पकड़ लिया गया।
पकड़े गए महिला से नाम पता पूछने पर अपना नाम सुनैना देवी पति धर्मेद्र चौधरी ग्राम पोखरैरा बताया। उसके बाद उसके घर की तलाशी ली गई तो ईंट के घर में स्थित दो बोतल स्प्राइट के प्लास्टिक के बोतल में प्रत्येक बोतल में दो-दो लीटर की मात्रा देसी चुलाई शराब कुल मात्रा 4 लीटर बरामद की गई।
ये भी पढ़े …
चोरी से विद्युत जलाने वाले उपभोक्ताओं के विरुद्ध एफआईआर दर्ज |
RAJAPAKAR : चोरी से विद्युत जलाने वाले उपभोक्ताओं के विरुद्ध एफआईआर दर्ज |
रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा,सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली