सत्यम ग्राम न्यूज़, राजापाकर। प्रदेश जदयू पार्टी के निर्देशानुसार प्रखंड के सभी पंचायतों में पंचायत कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की जा रही है। जिसके तहत आज रविवार को राजापाकर विधानसभा क्षेत्र के रामपुर रत्नाकर पंचायत, नरायणनपुर बुजुर्ग एवं राजापाकर दक्षिणी पंचायत में पंचायत कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अवधेश राय ने की व संचालन प्रदेश सचिव भीम कुमार ने किया।
मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जदयू प्रत्याशी महेंद्र राम उपस्थित हुए्। कार्यक्रम
को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पंचायत कार्यकारिणी के कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना है जो निष्क्रिय हैं उनको अलग कर देना है एवं सक्रिय साथी को जोड़ना है बैठक में सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं पर चर्चा हुई.पार्टी कार्यकर्ताओं से उनके विकास कार्यों को पंचायत के विभिन्न वार्डों एवं समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों तक घर-घर प्रचार प्रसार करने तथा उससे लाभ दिलाने की बात कही वही गांव में छोटी-मोटी समस्याएं हैं उसका भी निराकरण करना है बूथ कमेटी को मजबूत करना है|
मौके पर उपस्थित जदयू के पूर्व प्रत्याशी महेंद्र राम ,अवधेश राय, भीम कुमार, किस्मत देवी, वीरचंद्र सिंह अशोक सिंह उर्फ वाटिकाजी, राकेश कुमार चौरसिया, सोहन कुमार राकेश सिंह, दीपक कुमार, राजू कुमार ,सोनेलाल सिंह, बिरजू कुमार, देवनंदन सिंह सहित अनेक लोग शामिल थे।
ये भी पढ़े …
RAJAPAKAR : चोरी से विद्युत जलाने वाले उपभोक्ताओं के विरुद्ध एफआईआर दर्ज |
RAJAPAKAR : चोरी से विद्युत जलाने वाले उपभोक्ताओं के विरुद्ध एफआईआर दर्ज |
रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा,सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली