वैशाली : महुआ अनुमंडल पत्रकार क्लब की आम बैठक हुआ आयोजित। कमिटी विस्तार पर हुई चर्चा।

सत्यम ग्राम न्यूज़,वैशाली : जिले के महुआ बाजार स्थित के मशहूर नारायण गार्डेन सभागार में महुआ अनुमंडल पत्रकार क्लब की बैठक  रविवार को क्लब के अध्यक्ष मोहन कुमार सुधांशु की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई तथा बैठक राकेश कुमार मुन्ना के संचालन में आयोजित की गई ।

बैठक में क्लब के नय सदस्य मे अखिलेश कुमार,अमृत कुमार शिवनाथ सहनी समेत एक दर्जन से अधिक क्लब पत्रकार सदस्य के बनने के लिए क्लब की बैठक मे पहुंचे एवं सदस्यता ग्रहण किये एवं नये जुड़े सभी सदस्यों को आवेदन प्रपत्र भरकर कार्यालय को समर्पित करने हेतू निर्देशित किया गया।

वहीं क्लब की बैठक महुआ अनुमंडल के प्रत्येक प्रखंडों में आयोजित किये जाने की सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। क्लब के कार्यकारिणी का विस्तार होली पर्व के उपरांत किये जाने पर सहमति बनी।

वहीं अगले वर्ष 2025 मे क्लब की स्थापना दिवस के 25 वर्ष होने के अवसर पर सिल्वर जुबली भव्य तरिके से मानने पर विचार विमर्स किया गया उक्त बैठक मे चेहराकलां से प्रिंट मीडिया से रमेश कुमार सिंह,संजय झा,संजीव कुमार सिंह, इलेक्ट्रॉनिक एण्ड सोशल मीडिया से अखिलेश कुमार, मुख्य संपादक,सत्यम ग्राम न्यूज़ शिवनाथ सहनी, संपादक सनराइज न्यूज़ नेटवर्क,अमृत कुमार, संपादक बिहार दर्पण 24,एवं पातेपुर से विक्की कुमार, रिपोर्टर शामिल हुए।

ये भी पढ़े…

चेहराकलां :500 से अधिक लोगों ने कराया शिविर मे नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच।

https://satyamgramnews.in/चेहराकला-500-से-अधिक-लोगों-का/10/2024/21/05/10/11/satyamgramnewsnetwork/

रिपोर्ट : अखिलेश कुमार,सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief