राजापाकर : जीविका दीदियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रखंड कार्यालय पर किया धरना प्रदर्शन |

 

जीविका दीदियों का प्रखंड कार्यालय पर धरना प्रदर्शन
 जीविका दीदियों का प्रखंड कार्यालय पर धरना प्रदर्शन|

सत्यम ग्राम न्यूज़ , राजापाकर,। बिहार प्रदेश जीविका कैडर संघ की प्रखंड इकाई द्वारा सोमवार को विभिन्न मांगों को लेकल प्रखंड कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया और मांगों से संबंधित ज्ञापन बीडीओ आनंद प्रकाश को सौंपा।

इस अवसर पर प्रखंड इकाई की सदस्या शीला देवी ने कहा कि हम सभी जीविका दीदी बिहार में ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार के राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत संचालित जीविका परियोजना के माध्यम से महिला सशक्तिकरण की अलख जगाने के साथ-साथ गांव की तस्वीर और तकदीर बदलने में अपने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा दिए गए सभी दायित्वों को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाती है चाहे वह सामाजिक या आर्थिक सशक्तिकरण हो या फिर वित्तीय साक्षरता शराबबंदी मानव श्रृंखला मनरेगा सर्वेक्षण वृक्षारोपण दीदी की रसोई नीरा उत्पादन विद्यालय सर्वेक्षण स्वच्छता अभियान के तहत शौचालय निर्माण ही क्यों न हो सभी में जीविका में जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं और जीविका  दीदियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है और इनको सफल बनाकर एक कीर्तिमान स्थापित किया है|

बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि आज जीविका में इतनी बड़ी संख्या में ग्रामीण गरीब महिलाओं के हितों की अनदेखी की जा रही है इनको मिलने वाली राशि में भारी कटौती की गई है वहीं जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को मिलने वाली पारिश्रमिक राशि इतनी कम है कि जीवन यापन की बात तो दूर लोगों को अपने मिलने वाली पारिश्रमिक और मिलने के तरीके भी बताने में शर्म आती है।

जीविका कैडरों की कुल संख्या पूरे बिहार में लगभग 1लाख 40हजार है। प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिए गए 10 सूत्री मांगों में  सभी कैडरों को जीविका की ओर से नियुक्ति पत्र एवं पहचान पत्र मिले मानदेय कंट्रीब्यूशन सिस्टम पर अभिलंब रोक लगे सभी कैडरों का मानदेय कम से कम 25हजार और नियमित हो आदि शामिल हैं।

जीविका दीदियों में बिंदु देवी शीला देवी ललिता देवी शांति देवी जुली कुमारी बबीता देवी उषा देवी सुनीता देवी सीमा देवी रेखा देवी शीला कुमारी हसीना देवी ममता देवी फुलमती देवी सहित दर्जनों जीविका दीदी शामिल थे।

ये भी पढ़े …

वैशाली : महुआ अनुमंडल पत्रकार क्लब की आम बैठक हुआ आयोजित। कमिटी विस्तार पर हुई चर्चा।

वैशाली : महुआ अनुमंडल पत्रकार क्लब की आम बैठक हुआ आयोजित। कमिटी विस्तार पर हुई चर्चा।

रिपोर्ट : अखिलेश कुमार,सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली