सत्यम ग्राम न्यूज़ , हाजीपुर( वैशाली ) : बीतें बुधवार को सदर थाना पुलिस द्वारा संध्या गश्ती के क्रम में जब मलमल्ला चौर स्थित शांति एशियाटिक पब्लिक स्कुल के पास पहुँचे तो देखा कि चिमनी के पास तीन व्यक्ति खड़ा है। तीनों व्यक्ति अपनी तरफ पुलिस को आता देखकर भागने लगे, जिसे साथ के सशस्त्र बल के सहयोग से भागते हुए दो व्यक्तियों को पकड़ लिया गया, एवं एक व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।
पकडाये दोनों व्यक्तियों का नाम पता पुछने पर क्रमशः अपना-अपना नाम अजीत कुमार उर्फ वंशीलाल, पे०-रामप्रशाद राय, सा०-दिग्धी कला पूर्वी एवं कुणाल कुमार, पे०-महेश पासवान, सा०-दिग्धी खुर्द दोनों थाना-सदर बताया।पकड़ाये दोनों व्यक्तियों की तलाशी के क्रम में अजीत कुमार के पास से एक लोडेड देशी कट्टा, एवं कुणाल कुमार से पास से एक जिन्दा कारतूस, बरामद किया गया। बरामद कट्टा के संबंध में वैध कागजात की मांग की गई तो कोई वैध कागजात प्रस्तुत नही किया गया।
जब इनलोगों से कड़ाई से पूछताछ की गई तो बताया गया कि हम तीनों राह में आने-जाने वाले राहगीरों से छीन-छोड़ के लए एकत्रित हुए थे। इस संदर्भ में सदर थाना कांड सं0-807/24, दिनांक-24.10.2024, धारा-25 (1-बी)ए/26 / 35 आर्म्स एक्ट दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अपराधकर्मियों का नाम एवं पता एवं अपराधिक इतिहास इस प्रकार है |
अजीत कुमार उर्फ वंशीलाल, पे० रामप्रशाद राय, सा०-दिग्धी कला पूर्वी, थाना-सदर, जिला-वैशाली। कुणाल कुमार, पे० महेश पासवान, सा०-दिग्धी खुद, थाना सदर, जिला-वैशाली। गिरफ्तार अपराधकर्मी अजीत कुमार उर्फ वंशीलाल का अपराधिक इतिहास सदर थाना कांड सं0-163/24, धारा-399/402 भा०द०वि० एवं 25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट । 02. सदर थाना कांड सं0-583/19, धारा-392/412 भा०द०वि०में मामला दर्ज है |
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief